RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर:अनियंत्रित तेज रफ्तार स्कार्पियो ने तीन बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत एक जख्मी।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 नवम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गाॅव के समीप फोरलेन एन एच 922 पर एक अनियंत्रित तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दिया जिससे तीनों बुरी तरह जख्मी हो गये। तीनों एक ही गाँव के रहने वाले बताये जाते हैं। इलाज के लिए ले जाने के क्रम में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा इलाजरत है। मृतकों में बक्सर जिला के डुमरांव थाना क्षेत्र के बनहैजी डेरा गांव के मंटू चौधरी का 16 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार और वहीं के मदन चौधरी का 18 वर्षीय पुत्र शुभमन कुमार उर्फ बिट्टू कुमार शामिल हैं। तीसरा जख्मी वहीं के सरल चौधरी का 18 वर्षीय पुत्र अर्जुन चौधरी है जिसका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि मंटू चौधरी के घर के पड़ोस में बारात आई थी। उसमें भाग लेने के बाद तीनों मंटू चौधरी के ननिहाल जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बौलीपर गाॅव जा रहे थे। रास्ते में बिलौटी गांव के समीप क्रॉसिंग के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों बुरी तरह जख्मी हो गये। इस दुर्घटना से मृतकों और जख्मी के घर में हाहाकर मच गया है। मृतकों के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।

Related posts

कर्पूरी ठाकुर जयंती मे भोजपुर जिला से हजारो भाजपा कार्यकर्ता होंगे शामिल: दुर्गा राज

rktvnews

भोजपुर : मोबाइल चोरी मामले मे दो गये जेल।

rktvnews

नितिन गडकरी ने केरल में 1464 करोड़ रुपये से अधिक राशि की कुल 105 किमी लंबाई वाली 12 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

भोजपुर:अमेरिका के दवाव में सीज फायर संदेह के घेरे में : कृष्ण मोहन ठाकुर

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति तथा अस्पताल प्रबंधन की बैठक संपन्न।

rktvnews

देहरादून:राज्यपाल को सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास के निदेशक ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर लगाया फ्लैग।

rktvnews

Leave a Comment