RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर में बीएलओ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन कार्यक्रम संपन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)12 जून।आज निर्वाचन विभाग, बिहार पटना से प्राप्त निर्देश एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार भोजपुर जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन कार्यक्रम का आयोजन नागरी प्रचारिणी सभा भवन, आरा में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, अपर समाहर्ता भोजपुर एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर द्वारा बीएलओ पर्यवेक्षकों को उनके कर्तव्यों, जिम्मेदारियों एवं पर्यवेक्षण से संबंधित दिशानिर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में सभी बीएलओ पर्यवेक्षकों को राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर (अवर निर्वाचन पदाधिकारी, जगदीशपुर एवं आरा सदर) तथा विधानसभा स्तर के नामित मास्टर ट्रेनरों द्वारा कार्य से जुड़ी तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक जानकारियाँ प्रदान की गईं। प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रतिभागियों का मूल्यांकन भी किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य, भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग बिहार पटना द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप, मतदाता सूची अद्यतन कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करना था।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 18 जुलाई 25

rktvnews

शिक्षक, कर्मचारियों के अनुपस्थिति पर सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव को कार्रवाई का आदेश निर्गत।

rktvnews

महाकुंभ:हजारों लोगों को दे रहा रोजगार।

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने निर्वाचन से संबंधित सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारीयों के साथ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बागपत:वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में HPV एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजि।

rktvnews

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने सशस्त्र बलों के परिजनों के लिए लॉन्च की ‘सीयू ऑनलाइन जय जवान’ डिफेंस स्कॉलरशिप।

rktvnews

Leave a Comment