RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यातायात पुलिस वाहनों को हरी झंड़ी दिखा किया रवाना।

RKTV NEWS/पटना (बिहार) 02 अगस्त।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग से पुलिस उपाधीक्षक यातायात एवं यातायात थानों के लिए 71 पुलिस वाहनों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने हरी झंडी दिखाकर पुलिस वाहनों को रवाना किया।
इन नये पुलिस वाहनों के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों के नेशनल हाइवे, स्टेट हाइवे और शहरों में यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। साथ ही प्रभावी ढंग से ट्रैफिक मॉनिटरिंग, दुर्घटना नियंत्रण और ट्रैफिक नियमों के पालन पर भी कड़ी नजर रखी जा सकेगी।
मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण के पूर्व उसका निरीक्षण किया और उसकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग की कार्य क्षमता तथा दक्षता और बढ़ेगी। साथ ही विधि व्यवस्था को मेंटेन करने में और सहूलियत होगी। राज्य के विभिन्न जिलों में यातायात व्यवस्था इससे और सुदृढ़ होगी। साथ ही सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक प्रबंधन और बेहतर होगा।

Related posts

बिहार की “शांभवी” का कुचिपुड़ी नृत्य कला बना रोगियों और बच्चों के लिए भावनात्मक संबल का स्त्रोत।

rktvnews

भोजपुर:जिस ओर चलती है जवानी उसी ओर चलता है जमाना : रघुपति यादव

rktvnews

इंदौर:आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब परिवहन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही,लाखों रूपये की अवैध शराब की गई जप्त।

rktvnews

कैबिनेट ने भारत और आपदा-रोधी अवसंरचना गठबंधन (सीडीआरआई) के बीच मुख्यालय समझौते (एचक्यूए) के अनुसमर्थन को मंजूरी दी।

rktvnews

नारनौल: जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका गुप्ता ने किया ईवीएम की कमीशनिंग के कार्य का निरीक्षण।

rktvnews

मतदाता सूची में 27 अक्टूबर तक नाम जुड़वा सकते हैं पात्र वंचित मतदाता – भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर किया जा सकता है आवेदन।

rktvnews

Leave a Comment