RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख में चार और एनसीसी इकाइयां स्थापित की जाएंगी; रक्षा मंत्री ने प्रस्ताव को मंजूरी दी।

नई दिल्ली/08 जनवरी।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख में चार और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाइयां बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अनुमोदन में उधमपुर (जम्मू-कश्मीर), कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर) और कारगिल (लद्दाख) में एक-एक मिश्रित (लड़के और लड़कियां) सेना बटालियन और उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) में एक एयर स्क्वाड्रन शामिल है।
इसके परिणामस्वरूप, जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख में मौजूदा 27,870 कैडेटों की संख्या में 12,860 कैडेटों का इजाफा हो जाएगा। इस तरह इसमें 46.1 प्रतिशत की वृद्धि हो जाएगी। वर्तमान में, निदेशालय के पास दो ग्रुप हेडक्वार्टर हैं, जिनमें कुल 10 एनसीसी इकाइयां हैं, जो सभी तीन भौगोलिक क्षेत्रों को कवर करती हैं। इस विस्तार से क्षेत्र के युवाओं का मनोबल बढ़ेगा, जो राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान करेंगे।

Related posts

भोजपुर:पूर्व प्राचार्य की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि ,कंबल व भोजन का हुआ वितरण।

rktvnews

दुमका:जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम: उपायुक्त के निर्देश पर कंबलों का किया गया वितरण।

rktvnews

राजस्थान मिशन 2030 के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : राज्य के 2457 शतायु मतदाता करेंगे अपना मतदान।

rktvnews

कमांडेंट्स कॉन्क्लेव का छठा संस्करण पुणे में आयोजित हुआ।

rktvnews

Leave a Comment