RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री के संवाद का लोगों ने किया श्रवण।

आरा/भोजपुर 08 जनवरी।विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत आज बड़हरा विधानसभा अंतर्गत आरा प्रखंड के सुंदरपुर बरजा पंचायत के इजरी पीपरा और आरा प्रखंड के रामापुर सनदिया पंचायत के सनदिया मे मोदी गारंटी वाली गाड़ी से प्रधानमंत्री मोदी जी का देश के जनता के साथ संबोधन हुआ। उक्त दोनो जगहो पर जनसभा का आयोजन किया गया। सुंदरपुर बरजा के इजरी पीपरा महामाया मंदिर परिसर मे एक जन सभा का आयोजन किया गया, जिसमे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,जिला कार्यक्रम संयोजक ईं.धीरेन्द्र सिंह,कृषि वैज्ञानिक प्रवीण कुमार द्रिवेदी,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह,प्रवक्ता धीरज सिंह,मंडल अध्यक्ष धनंजय तिवारी मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि सहित केन्द्रीय विभाग के पदाधिकारी और सैकड़ो लाभार्थी और आम जनता शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का देश भर के लाभार्थियों और आम जनता का संबोधन को मोदी गारंटी वाली गाड़ी के माध्यम से बड़ा स्क्रीन पर देखा और सुना गया। उक्त अवसर पर पंचायत के सैकड़ो जीविका दीदियो का जमावड़ा रहा।जीविका दीदीओ ने केन्द्र सरकार से चल रहे योजनाओ के लाभान्वित होने का अपना विचार लोगो से साझा की और उन्होने उन योजनाओ को अपने जीवन का बदलाव बताया। उक्त अवसर पर बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाऊँ लोगो के जीवन मे बदलाव ला रहा है।उन्हे गरीबी रेखा से बाहर निकाल कर आत्मनिर्भर बना रहा है।मोदी गारंटी वाली गाड़ी से वंचित लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओ का लाभ प्राप्त हो रहा है।जीविका दीदीयो को बहुत लाभ हो रहा है।उन्हे प्रधानमंत्री जी द्वारा कृषि यंत्र के रुप मे ड्रोन मिलेगा और प्रशिक्षित कर रोजगार प्रदान किया जाएगा। सभा मे शामिल सभी लोगो ने 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया।
वहीं आरा प्रखंड के रामापुर सनदिया मे बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के 2047 तक विकसित देश बनाने के संकल्प को हम सभी देशवासियों को मिलकर पूरा करना है।केन्द्र सरकार की सारी योजनाएँ गरीबी रेखा से बाहर निकालने वाला और आमदनी को बढाने वाला है।आज देश तेजी से आगे बढ रहा है और बहुत जल्द हम तीसरी अर्थव्यवस्था देश बन जाएँगे।
वहीं जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओ से सभी को लाभ प्राप्त हो रहा है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है,जिससे समाज के नीचले तबके के बढई,लोहार,कुम्भहार,दर्जी आदि 18 वर्गो के कारिगरो को इस योजना से तीन लाख तक का ऋण मिल सकता है।उन्हे प्रशिक्षण के लिए 2500 रूपये प्राप्त होगा।सभी कारिगरो को इस योजना मे पंजीकरण करना चाहिए।
कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोदी वाली गारंटी गाड़ी का लाभ लोगो को बताते हुए कहा कि इससे लाभार्थियों को तुरंत और सीधा लाभ मिल रहा है। देश के प्रत्येक व्यक्ति की आमदनी मे बढोतरी और विकसित बनाने की गारंटी है।
रामापुर सनदिया कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित मुखिया मधु कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि राजीव सिंह,आरा ग्रामीण अध्यक्ष अशोक सिंह, विधान सभा संयोजक अजय सिंह ,पैक्स अध्यक्ष विमलेश सिंह, सरोज सिंह, पवन सिंह, अम्बिका सिंह,दीनानाथ तिवारी,विजली साह, लल्लू राम, रंजन सिंह, योगेन्द्र साह सहित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के प्रबंधक सहित केन्द्र सरकार के पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:बाल विवाह के खिलाफ प्रखंडों में निकला जागरूकता रथ।

rktvnews

देवघर:पतंगबाजी-सह-सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:दिव्यांगजनों की दिव्यांगता जाँच हेतु 01 फरवरी से 15 फरवरी तक प्रत्येक दिन आयोजित होगी मेडिकल बोर्ड की बैठक।

rktvnews

राजनीति में युवाओं की भागीदारी की आवश्यकता।

rktvnews

उज्जैन:प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत प्रगतिरत आवासों को शीघ्र पूर्ण कराएं: कलेक्टर

rktvnews

देश भर में पीएनजी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम।

rktvnews

Leave a Comment