RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी मां की पुण्य तिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)01 जनवरी। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी माता परमेश्वरी देवी की पुण्य तिथि के अवसर पर अपने पैतृक गाँव कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका जाकर परमेश्वरी देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने पिता कविराज रामलखन सिंह एवं अपनी धर्मपत्नी मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार, पुत्र निशान्त कुमार एवं निकट परिजनों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की माता परमेश्वरी देवी की पुण्य तिथि के अवसर पर कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका में परमेश्वरी देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक डॉ० जितेन्द्र कुमार, विधायक कौशल किशोर, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ० उदयकांत, पूर्व विधायक ई० सुनील, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अफजल अब्बास, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो० इरशादुल्ला, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, जिलाधिकारी पटना चन्द्रशेखर सिंह, नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, वरीय पुलिस अधीक्षक पटना अवकाश कुमार, पुलिस अधीक्षक नालंदा भारत सोनी, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता, गणमान्य व्यक्ति, शुभचिन्तक एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गाँव कल्याण बिगहा के भगवती मंदिर (देवी स्थान) में पूजा अर्चना की और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कल्याण बिगहा एवं आसपास के लोग मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर अत्यधिक प्रफुल्लित थे। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्यायें सुनी और उसके समाधान के लिये अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

Related posts

बागपत:विकास की गति से आगे बढ़ रहा बागपत, उप मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, प्रशासन के नवाचारों को सराहा।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने कल्याण विभाग कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अम्बेडकर जयंती पर शुभकामनाएं।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 07 मई 26

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026

rktvnews

मंडल कारा आरा और पर्यवेक्षण गृह धनुपुरा का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment