RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

चतरा:उच्च न्यायालय/ मानवाधिकार (राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग) एवं लोकायुक्त से संबंधित मामले की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

चतरा/झारखंड 06 जनवरी।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का की अध्यक्षता में  उच्च न्यायालय/ मानवाधिकार (राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग) एवं लोकायुक्त से संबंधित मामले में लंबित वादों की समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में उच्च न्यायालय झारखंड में जिले के वादों को ससमय निबटारा के लिए डीआरडीए निदेशक ने लंबित वादों की विभागवार व अंचलवार समीक्षा की।
डीआरडीए निदेशक ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के मामलों को प्राथमिकता देते हुए निष्पादन किया जाये। न्यायालय के लंबित मामलों में लापरवाही ना बरतें। उन्होंने गंभीर और जटिल मामलों को अविलंब निष्पादित करने की बात कही।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज] जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी इंदर कुमार समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा – भारतनेट भारत को डिजिटल रूप से एक सशक्त समाज में बदल रहा है।

rktvnews

*नवनिर्वाचित महापौर का रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया अभिनंदन।*

rktvnews

भोजपुर:अगिआंव में भाकपा(माले) ,प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करें : राजू यादव

rktvnews

आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल से  अस्पताल में कामकाज बाधित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 11 अगस्त 24

rktvnews

भाजपा है बुझता दिया , लौ तो फड़फड़ाएगी ही : सुदामा प्रसाद

rktvnews

Leave a Comment