
RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )05 मई।राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य ज्योति कुमारी एवं संगीता ठाकुर के द्वारा दरभंगा जिले के ऑब्जर्वेशन होम,चिल्ड्रेन होम,पर्यवेक्षण गृह,दत्तक गृह,कस्तूरबा विद्यालय आदि का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर प्रियंका कुमारी वरीय उप समाहर्ता, द्वारा सदस्यों को बुके देकर स्वागत किया गया।
गृह निरीक्षण में अधीक्षक एवं बच्चों से उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया और आवश्यक निर्देश दी गई।
इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पंकज कुमार सिन्हा,अमूल्य कुमार, अधीक्षक दीपक कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
