RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:दूसरे चरण के लिये आज पहले दिन 1 अभ्यर्थी ने भरा 1 नाम निर्देशन पत्र।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश) 28 मार्च।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण के लिये नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 28 मार्च से प्रारंभ हो गई। दूसरे चरण के पहले दिन लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-17 होशंगाबाद में एक अभ्यर्थी ने एक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। शेष 6 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में किसी भी अभ्यर्थी ने कोई भी नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है। इसके अगले दिन 5 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र भर चुके प्रत्याशी 8 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। सभी चरणों के मतदान की मतगणना 4 जून को होगी।

Related posts

कोयला मंत्रालय कल मुंबई में “कोयला क्षेत्र में निवेश के अवसर और व्यावसायिक कोयला खान नीलामी” पर रोड शो का आयोजन करेगा।

rktvnews

स्वामी विवेकानंद रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त के आदेश पर पंचायत सचिव निलंबित।

rktvnews

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने देश में स्नातकोत्तर और स्नातक चिकित्सा शिक्षा क्षमता में व्‍यापक विस्तार को मंजूरी दी।

rktvnews

राजस्थान:हनुमानगढ़:उर्वरकों का अवैध भंडारण, संगरिया की फर्म का अनुज्ञा पत्र निलम्बित।

rktvnews

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव ने किया ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment