RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:रक्षाबंधन दिवस पर बहनों ने भाइयों के कलाइयों में बांधी राखी।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अगस्त। उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरा जयपाल आरा में विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों बच्चियों के बीच भाई बहन के अटूट प्यार संबंध दिवस “रक्षाबंधन” मनाया गया।
इस सुनहरे पावन पवित्र त्योहार को विद्यालय परिवार के द्वारा विद्यालय प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र सिंह की उपस्थिति में रक्षा सूत्र बहनों द्वारा अपने वर्ग में पढ़ने वाले सभी छात्र भाइयों के कलाई पर राखी बांध कर आशीष दी।
साथ ही ईश्वर से यह प्रार्थना की यह राखी मेरे भाइयों को हर संकटों से बचाएगी तथा भाइयों ने भी बहनों की रक्षा करने के अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा जताई।प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र सिंह द्वारा बच्चों के बीच पावन पवित्र रक्षाबंधन त्यौहार के ऊपर अपना विचार प्रस्तुत किया गया। जिसमें उन्होंने बच्चे बच्चियों को आज के बिगड़ते परिवेश में रक्षाबंधन त्यौहार के प्रति और अधिक दृढ़ता के साथ और उसकी महता एवं सम्मान को देखते हुए मार्गदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के वरीय शिक्षक हरिश्चंद्र साह, रमेश कुमार , हिमांशु कुमार सिंह, संजीव कुमार, विनय कुमार, रौनक नसीम, आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक योगेंद्र कुमार गुप्ता ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की शिक्षिका शोभा कुमारी ने किया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 28 मार्च 25

rktvnews

भोपाल:स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों से राष्ट्र के युवाओं में नई ऊर्जा का किया संचार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

एमक्यू-9बी ड्रोन की खरीद: भ्रामक खबरें अवांछित है।

rktvnews

जिला पदाधिकारी नवादा के निर्देश के आलोक में उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता, नवादा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार आयोजित।

rktvnews

बागपत:कृष्णी-हिंडन नदियों के कायाकल्प की तैयारी, जिलाधिकारी ने किया पौधारोपण।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर उत्तराचंल प्रेस क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका “गुलदस्ता” का विमोचन किया।

rktvnews

Leave a Comment