RK TV News
खबरें
Breaking News

स्वायत्त शासन विभाग में निदेशक एंव विशिष्ट शासन सचिव ने पदभार ग्रहण किया।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )07सितंबर। स्वायत्त शासन विभाग में शुक्रवार को नव-पदस्थापित निदेशक एवं विशिष्ट सचिव कुमार पाल गौतम ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवृत्तमान निदेशक सुरेश कुमार ओला को पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी । इस अवसर पर निदेशालय स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।
नवपदस्थापित निदेशक कुमार पाल गौतम ने कहा कि विभाग के कार्य चुनौती पूर्ण है। पूर्ण निष्ठा एवं लगन तथा कार्यो में पूर्ण पारदर्शिता रखते हुए सभी कार्यो को टीम भावना से सभी को साथ लेकर सम्पादित करेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान हमारी कर्मभूमि है हम सम्पूर्ण प्रदेश में सफाई व्यवस्था में व्यापक सुधार करेंगे। उन्होनें अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि राज्य की विभागीय योजनाओं को सकारात्मक रूप से पूर्ण संवेदनशीलता, पारदर्शिता के साथ पूर्ण करें तथा जनकार्यो को त्वरित गति से जन आकांक्षाओं के अनुरूप निस्तारित करते हुए आमजन को अधिक से अधिक लाभ पहुंचायें।
गौतम वर्ष 2009 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। श्री गौतम ने आयुक्त, कौशल रोजगार और उद्यमिता विभाग, आयुक्त राजस्थान आवासन मण्डल, आयुक्त आबकारी विभाग, परियोजना निदेशक आरयूआईडीपी, कलेक्टर बीकानेर, नागौर, पाली, धौलपुर के रूप में सफलतम कार्य किया है।

Related posts

पढ़ाई बढ़ी… लेकिन स्किल क्यों नहीं बढ़ी?

rktvnews

नोट्रे डेम हाई स्कूल में 18 मई को लगेगा शतरंज प्रशिक्षण शिविर।

rktvnews

भोजपुर:अंतर विद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता माउंट लिट्ररा ने कैथोलिक मिशन स्कूल को पराजित कर कप पर कब्जा जमाया।

rktvnews

छत्तीसगढ : मानव को प्रकृति से जोड़ने का पर्व है सूर्य आराधना छठ पूजन- मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:चौराई मुसहर टोली में डॉ अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान का किया गया आयोजन।

rktvnews

चाईबासा:विकसित भारत संकल्प यात्रा” योजना तहत जिला अंतर्गत बंदगांव प्रखंड के बंदगांव, सबनिंया, मेरोमगुटू पंचायत और मंझगांव प्रखंड के अधिकारी व अंगारपदा पंचायत में हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment