RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

राजस्थान:नववर्ष पर रैनबसेरों में पहुंचे मुख्यमंत्री जाना लोगों का हाल, लिया व्यवस्थाओं का जायज़ा, निराश्रितों को बांटे कम्बल।

जयपुर/राजस्थान 01 जनवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नववर्ष के अवसर पर रामनिवास बाग एवं जेके लोन अस्पताल के पास स्थित रैनबसेरों में रह रहे लोगों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। साथ ही, उन्होंने सड़कों पर रह रहे निराश्रित लोगों को कंबल वितरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रैनबसेरों में व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया एवं प्रबंधको व कार्मिकों को रैनबसेरों को स्वच्छ और साफ रखने सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिशा निर्देश दिए।
भजन लाल शर्मा ने रैनबसेरों में रह रही महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने महिलाओं के रैनबसेरों में कपड़े की अस्थाई दीवार लगाने की जगह प्लाई की दीवार बनाने तथा लकड़ी का दरवाज़ा लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी रैनबसेरों के पास मोबाईल शौचालय खड़े करने के आदेश दिए ताकि वहां रह रहे लोगों को नित्यक्रियाओं के लिए दूर ना जाना पड़े। उन्होंने रैनबसेरों के आसपास बने गड्ढों को तुरंत भरने के आदेश दिए ताकि किसी को चोट ना लगे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए की कोई भी निराश्रित व्यक्ति इस ठंड के मौसम में खुले में ना सोए। इसके लिए रैनबसेरों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। एंट्री रजिस्टर अच्छे से मेंटेन किया जाना चाहिए।
उन्होने व्यवस्था देख रहे कार्मिकों से कहा कि रैनबसेरों में रह रहे जरूरतमंद लोगों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। इसे सेवाभाव के साथ किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने विभिन्न ज़िलों एवं राज्यों से आकर रैनबसेरों में रह रहे लोगों की समस्याएं सुनी एवं उन्हें राज्य सरकार द्वारा सभी प्रकार का सहयोग देने हेतु आश्वस्त किया।

Related posts

बड़हरा विधानसभा कोर कमीटी की बैठक संपन्न!मेरा बूथ सबसे मजबूत:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत बिरसा योजना के तहत आज कुल 4 कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया।

rktvnews

व्यवसायी संघ भोजपुर का दूसरा जिला सम्मेलन सम्पन्न! हजारों की संख्या में व्यवसाई हुए शामिल।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यसचिव ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्य सरकार द्वारा जनहित में किए गए प्रयासों और उपलब्धियों की दी जानकारी।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बसव जयंती पर जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

सिवान:डी. आर. सी. सी. की समीक्षात्मक बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा किया गया मासिक लक्ष्य का निर्धारण।

rktvnews

Leave a Comment