RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिलाधिकारी ने निर्माणधीन एनएच-19 के कार्य प्रगति की की समीक्षा।

अभी तक के कार्य प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुये संवेदक को अतिरिक्त संसाधन की व्यवस्था कर जुलाई माह के अंत तक दोनों लेन के कार्यों को पूरा करने का दिया निदेश।

RKTV NEWS/सारण( छपरा)20 जून। जिलाधिकारी अमन समीर ने आज सारण जिला अंतर्गत निर्माणाधीन राष्ट्रीय उच्च पथ 19 के कार्य प्रगति की समीक्षा की।
हाजीपुर से छपरा तक 66.74 किलोमीटर लंबाई के इस पथान्श का 3.10 किलोमीटर अंश वैशाली जिला में तथा 63.64 किलोमीटर अंश सारण जिला में निर्माणाधीन है।
इस पथ के एक एक खंड के कार्य प्रगति की समीक्षा की गई तथा प्रत्येक के खंड के लिये शेष कार्यों को पूर्ण करने हेतु समय सीमा का निर्धारण किया गया।
संवेदक द्वारा बताया गया कि हाजीपुर से यदुवंशी चौक के बीच दोनों लेन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इस खंड में गंडक नदी पर निर्माणाधीन पुल का कार्य 6 महीने में पूरा किया जायेगा। जिलाधिकारी ने अतिरिक्त संसाधन की व्यवस्था कर पुल निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने का निदेश दिया।
यदुवंशी चौक से विजय ढाबा के बीच दोनों लेन को 31 जुलाई तक पूरा कर लिया जायेगा। विजय ढाबा से पट्टी पुल तक के दोनों लेन के शेष कार्यों को भी 31 जुलाई तक पूरा करने का निदेश दिया गया। पट्टीपुल से आगे आमी आरओबी तक का कार्य भी जुलाई माह के अंत तक पूरा करने को कहा गया। निर्माणधीन आरओबी के एप्रोच पथ को भी जुलाई माह में पूरा करने का निदेश दिया गया।
आमी आरओबी से बिशनपुरा तक के भाग के शेष कार्य को 20 जुलाई तक पूरा किया जायेगा।बिशनपुरा के पुराने आरओबी की मरम्मती या इसकी जगह नये आरओबी के निर्माण हेतु रेलवे प्रशासन से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर आगे की कार्रवाई तेजी से सुनिश्चित करने का निदेश एन एच ए आई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को दिया गया।
बिशनपुरा से मेथवलिया चौक तक के खंड को 15 जुलाई तक दुरुस्त करने को कहा गया।
इस पथ के लिये किये गये भू-अर्जन में अद्यतन 42 रैयतों द्वारा भुगतान नहीं लिया गया है। जिलाधिकारी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को आवश्यक प्रक्रिया पूरा कर सभी रैयतों को भुगतान सुनिश्चित करने का निदेश दिया। कुछ जगहों पर जमीन से संबंधित स्थानीय व्यवधान के कारण कार्य बाधित होने की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर एवं अनुमंडल पदाधिकारी छपरा सदर को 10 दिनों के अंतर्गत इन सभी स्थलों पर स्थानीय समस्या का निराकरण सुनिश्चित करने का निदेश दिया। साथ ही कार्यकारी एजेंसी एनएचएआई के पी डी एवं संवेदक मधुकॉन प्रोजेक्ट लिमिटेड के प्रतिनिधि को तय की गई समय सीमा के अंतर्गत कार्य को पूरा करने का स्पष्ट निदेश दिया।
बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, एन एच ए आई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजू कुमार, संवेदक प्रतिनिधि सहित अन्य अभियंता उपस्थित थे।

Related posts

बिहार:भोजपुर: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की टीम राष्ट्रीय एकीकरण शिविर कुरुक्षेत्र के लिए रवाना।

rktvnews

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किफायती स्वच्छ ऊर्जा समाधानों का आह्वान किया और कहा, इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, मजबूत सार्वजनिक निजी भागीदारी समय की जरूरत है।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा की, उ०प्र० का किसान योजनाओं का लाभार्थी मात्र नहीं, बल्कि प्रदेश के समग्र विकास का सक्रिय भागीदार बनेगा: मुख्यमंत्री

rktvnews

मराठी में ‘अमायरा’ ट्रेलर का अभूतपूर्व स्वागत।

rktvnews

भोजपुर के कोईलवर पुलिस ने एक ट्रक पर लदे 17304 बोतल अंग्रेजी शराब किया बरामद।

rktvnews

सिनेमा में उत्कृष्टता के लिए हॉलीवुड अभिनेता एवं निर्माता माइकल डगलस को सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

rktvnews

Leave a Comment