RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

कोयला क्षेत्र ने नवंबर 2023 के दौरान आठ प्रमुख उद्योगों के बीच 10.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

नई दिल्ली/01 जनवरी।वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2023 के दौरान आठ प्रमुख उद्योगों के मध्‍य कोयला उद्योग के सूचकांक ने 10.9 प्रतिशत (अनंतिम) की वृद्धि दर्ज की है। कोयला क्षेत्र ने नवंबर के दौरान 185.7 अंक अर्जित किए, जबकि पिछले वर्ष के इसी महीने में इसने 167.5 अंक हासिल किये थे। कोयला क्षेत्र का संचयी सूचकांक अप्रैल-नवंबर, 2023-24 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 12.8 प्रतिशत बढ़ गया है।
नवीनतम आंकड़ों से यह पता चलता है कि आठ प्रमुख उद्योगों के संयुक्त सूचकांक में नवंबर 2023 में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 7.8 प्रतिशत (अनंतिम) की वृद्धि दर्ज हुई है।
आईसीआई आठ प्रमुख उद्योगों- सीमेंट, कोयला, कच्चा तेल, विद्युत, उर्वरक, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और इस्पात के संयुक्त और व्यक्तिगत उत्पादन क्षमता को मापता है।
कोयला उद्योग के सूचकांक में यह बढ़ोत्‍तरी मुख्‍य रूप से नवंबर 2023 के महीने के दौरान कोयला उत्पादन में भारी वृद्धि के कारण हुई है, जो 84.52 मिलियन टन (एमटी) तक पहुंच गया है। यह पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान हुई 76.16 मीट्रिक टन उत्‍पादन से अधिक है। इस प्रकार उत्‍पादन में 10.97 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है।
कोयला मंत्रालय ने अपनी विभिन्न रणनीतिक पहलों के माध्यम से इस विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन पहलों में वाणिज्यिक कोयला खनन के लिए नीलामी-आधारित व्यवस्था के माध्यम से घरेलू उत्पादन को बढ़ाना, घरेलू कोयला उत्पादन को बढ़ाने के लिए माइन डेवलपर सह ऑपरेटरों (एमडीओ) को शामिल करना तथा कोयला उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राजस्व-साझाकरण मॉडल पर बंद खदानों को दोबारा खोलना आदि शामिल हैं।
कोयला क्षेत्र की उल्लेखनीय वृद्धि और आठ प्रमुख उद्योगों के समग्र विकास में इस क्षेत्र का योगदान कोयला मंत्रालय द्वारा लगातार की जा रही पहलों का प्रमाण है। कोयला मंत्रालय के ये प्रयास “आत्मनिर्भर भारत” के दृष्टिकोण के अनुरूप हैं जो आत्मनिर्भरता और ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में देश की प्रगति में अपना योगदान देते हैं।

Related posts

दरभंगा:मद्यनिषेध द्वारा होली पर्व एवं लोक सभा आम निर्वाचन को लेकर वाहन जाँच के क्रम में अलग-अलग जगहों पर अवैध शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार।

rktvnews

गढ़वा:एसआईएस लिमिटेड में सुरक्षा कर्मी के रूप में रोजगार पाने के सुनहरा अवसर।

rktvnews

फिल्म ‘मंडली’ 54वें आईएफएफआई में आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी पदक के लिए कर रही प्रतिस्पर्धा।

rktvnews

बक्सर सदर अस्पताल के चिकित्सकों की अनूठी पहल — प्रिस्क्रिप्शन पर लिखा “मतदान अवश्य करें”

rktvnews

छत्तीसगढ : ‘मोदी है तो सम्भव है’ पुस्तक का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विमोचन।

rktvnews

भोजपुर:संतोष पाठक के भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर भोजपुर भाजपा मे उल्लास।

rktvnews

Leave a Comment