
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जनवरी।महाराजा कॉलेज आरा परिवार से सेवानिवृत अनिल कुमार राय भंडार पाल जंतु विभाग को सफलतापूर्वक अपना कार्यकाल पूरा करने पर शुभकामनाएं और बधाई देने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन प्राचार्या प्रो कनक लता के द्वारा किया गया प्रधानाचार्या प्रो कनकलता कुमारी, पूर्व प्रधानाचार्य आलोक कुमार, प्रो चंचल कुमार पांडे,अध्यक्ष शिक्षक संघ,और रमैया कुमार सिंह प्रशाखा पदाधिकारी (सामान्य)एवं शैलेश शाही लेखा पाल ने शाल देकर फूल माला मिठाई खिलाकर सम्मान पूर्वक सेवानिवृत्ति पत्र सोपा। वक्ताओं ने उत्तम स्वस्थ्य, दीर्घायु और शारीरिक व सामाजिक रूप से सक्रिय जीवन की मंगलकामना की।महाविद्यालय आरा परिवार सराहनीय योगदान को सदा याद करता रहेगा।कॉलेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह सचिव अनिल कुमार सिह , रमाशंकर सिंह, अमित राज ,हरेंद्र सिंह अमित राज ,प्रेमनाथ प्रसाद ने फूल माला मिठाई, खिलाया।
