RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में नगर भवन प्रबंध समिति की बैठक आयोजित।

बक्सर/बिहार 29 दिसंबर।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में नगर भवन प्रबंध समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
बैठक में नगर भवन के जीर्णोद्धार के संबंध संबंधित पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिया गया।
बैठक में स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण कार्य संगठन प्रमंडल बक्सर के सहायक अभियंता ने बताया कि सिविल वर्क का इस्टीमेट बना कर बुडको को भेज दिया गया है। नगर भवन के अन्य कार्य हेतु कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर एवं स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण कार्य संगठन प्रमंडल बक्सर के कार्यपालक अभियंता को संयुक्त रूप से जांच कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य को यथा संभव प्रारंभ कराने को कहा।
बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 04 सितंबर 25

rktvnews

बिहार:कोरोना के बढते मामले के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में दिया आवश्यक निर्देश।

rktvnews

लोकसभा आम निर्वाचन के अवसर पर नामांकन,डिस्पैच एवं अन्य अवसरों पर विधि व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को ले सिविल सर्जन, भोजपुर ने की समीक्षा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment