RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

दरभंगा: यूनिसेफ द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा व आगे की रणनीति पर विचार के लिए जिले के निजी होटल रोटी सोटी में हुई बैठक।

दरभंगा/बिहार 28दिसम्बर। दरभंगा जिले में धरातल पर बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ आमलोगों तक पहुंचाने में जिले के सहयोगी संस्थाओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है।
वर्ष 2023 में स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था यूनिसेफ की ओर से किए गए कार्यों की समीक्षा व आगे की रणनीति पर विचार के लिये बुधवार को जिले के निजी होटल रोटी सोटी में बैठक आयोजित की गई,
सर्वप्रथम सिविल सर्जन, दरभंगा डॉ. अनिल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया।
बैठक को सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहयोगी संस्थाओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है, नियमित टीकाकरण में यूनिसेफ का अच्छा सहयोग मिल रहा है, लिहाजा टीकाकरण के मामले में हमारी उपलब्धियों में लगातार सुधार हो रहा है।
डी.ई.ओ. डॉ. अमरेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि यूनिसेफ सहित अन्य संस्थाओं के तकनीकी सहयोग एवं प्राप्त सुझाव के कारण नियमित टीकाकरण व वी.एच.एस.एन.डी. कार्यक्रम में हमारी उपलब्धियों में लगातार वृद्धि हो रही है, लिहाजा पूर्ण टीकाकरण एवं संपूर्ण टीकाकरण के साथ-साथ यू-विन पर एंट्री करने में पूरा सहयोग मिल रहा है। सर्वे एवं ड्यू लिस्ट को अद्यतन करने में तकनीकी सहयोग मिल रहा है।
यूनिसेफ के एसएमसी ओंकार चन्द ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को वर्तमान सत्र में यूनिसेफ के द्वारा टीकाकरण सहित कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में सहयोग किया गया और आगे भी किया जाना है, जिसको लेकर वर्ष 2023 के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा और आगे की रणनीति को लेकर विचार विमर्श किया गया।
इस बैठक में नियमित टीकाकरण के प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन के बारे में चर्चा की गई।
उक्त कार्यक्रम में एनसीडीओ डॉ0 एस. के. मिश्रा, डीपीओ डॉ0 रश्मि वर्मा, डीपीएम शैलेश चंद्रा, डैम, डीसीएम, शहरी कोऑर्डिनेटर, मुजफ्फरपुर से
यूनीसेफ के एसएमसी शहाबुद्दीन और शशिकांत सिंह एवं समस्तीपुर से सैयद नकी, पीसी डब्लूजेसीएफ विजय शंकर पाठक, एएडब्लूएचओ और सभी बीएमसी उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप!विजेता टीम प्रमंडल स्तरीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा।

rktvnews

भोजपुर:जिला स्वास्थ्य विभाग भोजपुर कार्यक्रमो का विश्लेषण व जन्मदिन उत्सव आयोजित।

rktvnews

बक्सर:”हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान” के समापन समारोह का आयोजन।

rktvnews

शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करें निर्माण कार्य : उप मुख्यमंत्री जितेंद्र शुक्ल

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 जुलाई 24

rktvnews

Leave a Comment