RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर : ट्रांसफॉर्मर बनाने के दौरान बिजली मिस्त्री की मौत।

शाहपुर मे बिजली बनाने के दौरान करेंट की चपेट में आने से मृत बिजली मिस्त्री

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 24 जुलाई। भोजपुर जिले के शाहपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र मे कार्यरत एक बिजली मिस्त्री (मानव बल) की मौत रानीसागर गाँव में ट्रांसफार्मर बनाने के दौरान एलटी लाइन के चपेट मे आने से हो गई। मृतक करनामेपुर थाना क्षेत्र के देवमलपुर बहुदुरी (महुआर) गाँव निवासी बबन साह का पुत्र गुड्डू साह (30 वर्ष) बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार बिजली मिस्त्री गुड्डू साह मंगलवार की देर शाम आठ बजे के आसपास ट्रांसफार्मर के पोल पर चढ़कर बिजली बना रहा था तभी अचानक एलटी तार मे करेंट आ गया जिसके चपेट में आने से बिजली मिस्त्री गुड्डू साह की मौत हो गई। बताया जाता है कि बिजली मिस्त्री लाइन काटकर पोल पर लाइन बना रहा था तभी कहीं फाल्ट होने के कारण तार मे करेंट प्रवाहित हो गया। जिसके कारण बिजली मिस्त्री गुड्डू साह की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित मानव बलों, बिजली मिस्रियों, परिजनों तथा लोगों ने विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी जिससे उमस भरी गर्मी मे रात में लोगों का सोना हराम हो गया। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। मृतक को दो लङकी तथा एक लङका है। मृतक के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने मृतक गुड्डू साह के शव को विद्युत उपकेंद्र मे रखकर मृतक के परिजनों को मुआवजा देने, अन्य सरकारी लाभ व परिजन को सरकारी नौकरी देने तथा डीएम को बुलाने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुँचे बिजली विभाग के एसडीओ के साथ मानव बल कर्मियों, परिजनों एवं राजनीतिक नेताओं के साथ देर रात तक बातचीत के बाद परिजन को मुआवजा दिलाने, पत्नी को सरकारी नौकरी देने सहित अन्य मांगों पर सहमति बनने के बाद देर रात लगभग 2 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई।

Related posts

रामगढ़:सफलता की नई उड़ानः सीमा कुमारी के आत्मनिर्भर बनने की कहानी।

rktvnews

‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के दूसरे एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोयंबटूर, रायपुर, देवमोगरा और गुवाहाटी के विद्यार्थियों से बातचीत की।

rktvnews

24 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलायी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 20 जनवरी 24

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे जप्त शराब विनष्ट।

rktvnews

Leave a Comment