RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

अदाणी ग्रीन और टोटल एनर्जी का 300 मिलियन यूएस डॉलर का जॉइंट वेंचर।

अहमदाबाद/गुजरात (मुस्कान) 27 दिसंबर।अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने आज टोटल एनर्जी के साथ 1,050 मेगावाट के जॉइंट वेंचर (जेवी) के पूरे होने की घोषणा की है। इस जॉइंट वेंचर के रूप में, टोटल एनर्जी ने इन प्रोजेक्ट्स में 50% हिस्सेदारी हासिल करने के उद्देश्य से एजीईएल की सहायक कंपनी में 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है।
एजीईएल और टोटल एनर्जीस के बीच इस जॉइंट वेंचर की घोषणा सितंबर 2023 में हुई थी, जो इसके बाध्यकारी समझौते पर केंद्रित है। यह जॉइंट वेंचर 1,050 मेगावाट का पोर्टफोलियो शामिल करता है, जिसमें भारत में सौर और पवन ऊर्जा दोनों प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। इसके अलावा पहले से ही परिचालित (300 मेगावाट), निर्माणाधीन (500 मेगावाट) और विकासाधीन परिसंपत्तियों (250 मेगावाट) का मिश्रण भी इसमें सम्मिलित है।
इस लेन-देन के साथ, टोटल एनर्जी ने एजीईएल के साथ अपने वेंचर को और भी अधिक मजबूत किया है। इसके साथ ही इसने वर्ष 2030 तक एजीईएल के 45 गीगावाट क्षमता के लक्ष्य को हासिल करने में खुद को सहायक सिद्ध किया है।

Related posts

भोजपुर:फरक्का जल संधि पर ‘नीतीश संवाद’ की तैयारी को लेकर जदयू की बैठक।

rktvnews

पूजा स्थलों के लिए झगड़े :धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हमारी सांस्कृतिक प्रथाओं के लिए मारकाट कब थमेगी?

rktvnews

जयपुर:सेना की वजह से देश निरन्तर प्रगति कर रहा है, सैनिक की बेटी होने पर गौरवान्वित हूं : दिया कुमारी

rktvnews

पटना:PMFME योजना में सर्वाधिक स्वीकृतियों के लिए बिहार को मिला ‘बेस्ट स्टेट’ का सम्मान।

rktvnews

एनएचपीसी ने ओडिशा में 2 गीगावॉट पंप स्टोरेज परियोजनाओं और 1 गीगावॉट सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए ग्रिडको ओडिशा के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर:दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को हर माह 35 किलो राशन की मांग हेतु सांसद सुदामा प्रसाद ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र।

rktvnews

Leave a Comment