RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:वीर बाल दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा गुरूद्वारा मे बलिदानी साहिबजादों को अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

आरा/ भोजपुर 27 दिसंबर।भाजपा भोजपुर द्वारा मंगलवार रात्री को सिक्खो के दसवे गुरू गोविन्द सिंह के चार साहिबजादों के बलिदान पर वीर बाल दिवस समारोह का आयोजन स्थानीय आरा गुरूद्वारा मे किया गया।
उक्त अवसर पर उपस्थित बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,विधानपार्षद जीवन कुमार, जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, हरेन्द्र पांडेय,शंभु चौरसिया,प्रहलाद राय,राम दिनेश यादव,संतोष चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह,संतोष तिवारी, विनोद कुमार, पंकज प्रभाकर,आलोक अंजन,विभु जैन,शैलेश गुड्डू, मनीष कुमार,संजीव गुप्ता, निशांत सिंह सेंगर,आदित्य सिंह,आनंद कुमार,यशवंत नारायण सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद साहिबजादों को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। उक्त अवसर पर विधायक, विधानपार्षद, जिलाध्यक्ष द्वारा गुरू ग्रंथी सहित सिक्ख गूरूओ को सम्मानित भी किया गया।
नेताओं ने अपने संबोधन मे कहा कि सिक्ख समुदाय का इतिहास गौरवशाली रहा है।उनका देश के विकास मे महत्वपूर्ण योगदान है। सिक्खो की वीरता की कहानी हर व्यक्ति के जुबान पर रहता है। गुरू गोबिन्द सिंह के चारो पुत्रो और उनकी पत्नी का बलिदान राष्ट्रीय एकता मे सहायक सिद्ध हुआ।आरा सहित भोजपुर जिला के विकास मे भी सिक्ख समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान है।

Related posts

भोपाल:राज्यपाल मंगुभाई पटेल से प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. मिश्रा की सौजन्य भेंट

rktvnews

गिरीडीह:आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत उपायुक्त, देवरी प्रखंड पहुंचे, पंचायत स्तरीय आयोजित सेवा का अधिकार सप्ताह शिविर का किया शुभारंभ।

rktvnews

पटना:आपदा प्रबंधन से संबंधित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें अधिकारी: सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

आजमगढ़: डॉ० ईश्वर चंन्द्र त्रिपाठी रचित “कबीर हूं कबीर रहने दे” का कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने किया लोकार्पण।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हीरो एशिया कप 2025 के आधिकारिक शुभंकर ‘चांद’ और ट्रॉफी का किया अनावरण।

rktvnews

जिला स्तरीय ’इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना’ का शुभारंभ कार्यक्रम,जिले में 91 हजार से अधिक लाभार्थियों को मिलेगा स्मार्टफोन!नारी को सशक्त करने की राजस्थान सरकार की अनूठी पहल – जाड़ावत

rktvnews

Leave a Comment