RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर ने आयोजित की महिला विधिक जागरूकता शिविर।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह) 22 जुलाई।आज राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वधान में पिरो प्रखंड के शहीद भवन सभागार में महिलाओं को कानून एवं अधिकार को लेकर विधिक जागरुकता कार्यक्रम दीप प्रज्वलित कर शुरुआत किया गया ।जागरूकता कार्यक्रम में सचिव आदित्य सुमन ने बताया कि महिलाओं को कानूनी रूप से जागरूक होना बहुत ही जरूरी है। इससे महिलाएं निश्चित ही आगे बढ़ सकती हैं और साथ ही महिलाओं को अपने अधिकार के बारे में भी जागरूक होना भी जरूरी है ।महिलाओं के लिए वर्ष 2005 से ही पैतृक संपत्ति के अधिकार में भी बराबर का हिस्सेदार बनाया गया है ।मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह ,प्रखंड विकास पदाधिकारी पिरो, अंचलाधिकारी पिरो, रिसोर्स पर्सन के रूप में संजू सिंह एवम सविता अली के साथ आंगनबाड़ी सेविका एवं जीविका दीदी भी उपस्थित रही।

Related posts

काशी तमिल संगमम् 4.0 के लिए तमिलनाडु से आया चौथा दल, डमरू वादन और पुष्पवर्षा के बीच हुआ स्वागत।

rktvnews

दुमका:इंडोर स्टेडियम में रेशम उत्पादकों की प्रमंडल स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

भोपाल:प्रदेश के युवा विभिन्न उद्योग स्थापित कर बना रहे हैं अपनी पहचान।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने एक वरिष्ठ सांसद की टिप्पणी “नए कानूनों का मसौदा अंशकालिक लोगों द्वारा तैयार किया गया” की निंदा की।

rktvnews

केन्‍या के नैरोबी में आज भारत-अफ्रीका अंतर्राष्‍ट्रीय मोटा अनाज सम्‍मेलन आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने मॉरीशस में अटल बिहारी वाजपेयी लोक सेवा एवं नवाचार संस्थान का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment