RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का ‘श्रीमद रामायण’ ‘श्री राम रथ’ लेकर कानपुर पहुंचा।

मुस्कान, पीआर 24×7\27 दिसंबर।मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम के धार्मिक और साहसी जीवन को जीवंत करते हुए, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के श्रीमद रामायण ने इस कालातीत महाकाव्य को फिर से रचा है, और इसे दर्शकों के दिल और दिमाग में पुन: जीवंत किया है।
लाखों लोगों के जीवन में भक्ति और आध्यात्मिकता की नई लहर प्रवाहित करते हुए, निर्माताओं ने दर्शकों के अनुभव को बढ़ाने और गूंज पैदा करने के लिए ‘श्री राम रथ’ का आयोजन किया है।
‘श्री राम रथ’ को कानपुर में देखा जा सकता है, और जब यह शहर के प्रसिद्ध स्थानों की यात्रा कर रहा होगा, तो इसका अनूठा डिज़ाइन दर्शकों को एक दिव्य अनुभव देगा। 26 दिसंबर से 27 दिसंबर के बीच, यह ‘रथ’ कानपुर के प्रसिद्ध स्थानों, जैसे किदवई नगर मार्केट, दामोदर नगर कर्रही मार्केट, राम गोपाल चौराहा, बारादेवी मंदिर, गोविंद नगर, मोतीझील, जेके मंदिर, आवास विकास और शास्त्री नगर सहित अन्य स्थानों पर पहुंचेगा।
श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता और भगवान हनुमान की मूर्तियों को ‘रथ’ में रखा गया है और एक पंडित जी समय-समय पर ‘श्री राम स्तुति’ करेंगे और आशीर्वाद के रूप में प्रसाद बांटेंगे। ‘रथ’ में उन लोगों के लिए एक राम नाम पुस्तक भी है जो इस पूजनीय देवता की शक्ति में विश्वास करते हैं और पुस्तक में उनका नाम लिखना चाहते हैं।
पूरे भारत में दर्शकों को आकर्षित करने के लिए तैयार, इस शो में सुजॉय रेउ मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम की भूमिका में हैं, प्राची बंसल माता सीता की भूमिका में हैं, बसंत भट्ट लक्ष्मण की भूमिका में हैं, निकितिन धीर लंका के दुर्जेय राजा रावण की भूमिका में हैं और निर्भय वाधवा भगवान हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अन्य भी प्रमुख भूमिकाओं में है।
अपने शहर में ‘श्री राम रथ’ अवश्य देखें और ‘श्रीमद रामायण’ के साथ इस दिव्य भावना को अपनाएं, जिसका प्रीमियर 1 जनवरी 2024 को होगा, और प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार रात 9:00 बजे केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर प्रसारित होगा।

Related posts

रोहतास: जिलाधिकारी ने दो दिवसीय स्टार्टअप कार्यशाला के समापन सत्र को किया सम्बोधित।

rktvnews

समस्याओं से जूझता भारतीय गणतंत्र।

rktvnews

दरभंगा:बाल श्रम, बाल विवाह, बाल व्यापार एवं बाल संरक्षण को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

वैशाली:विश्वकर्म योजना का लाभार्थियों को अधिक से अधिक लाभ मिलने को ले जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने ऐसे कार्य से जुड़े ट्रेड यूनियन के साथ आज एक गहन बैठक की।

rktvnews

भोजपुर :जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज के दो दिवसीय रोजगार मेला का हुआ समापन।

rktvnews

इरेडा सीएमडी का 2025 का विजन: बाजार में नवाचार, खुदरा अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा और वैश्विक विस्तार का लक्ष्य।

rktvnews

Leave a Comment