RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बी.एस.डीएवी. में क्रीसमस पूर्व बाल मेले का आयोजन।

बी.एस.डीएवी. में नये सत्र से नर्सरी कक्षाएँ आरंभ होंगी : वी.आनंद कुमार

बाल मेले में अभिभावकों ने अपना व्यस्ततम पल अपने बच्चों के साथ बिताया।

आरा/भोजपुर 23 दिसंबर।आज स्थानीय बी.एस.डीएवी.पब्लिक स्कूल परिसर में वैदिक हवन यज्ञ के बाद बाल मेला का आरंभ हुआ। क्रिसमस पूर्व आयोजित इस बाल मेले में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बच्चों और अभिभावकों की उपस्थिति काफी उत्साह जनक रही।
बाल मेले का उद्घाटन डीएवी. प्रक्षेत्र ‘जे’, बक्सर के क्षेत्रीय अधिकारी वी.आनंद कुमार ने किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में आनंद ने कहा कि बी.एस.डीएवी. आरा प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह विद्यालय आप सबों के विश्वास और अपेक्षाओं पर सदैव खरा उतरा है। आपके बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय परिवार कृतसंकल्प है। आनंद कुमार ने बताया कि आप सभी अभिभावकों की सुविधा का खयाल रखते हुए विद्यालय में नये सत्र 2024-2025 से नर्सरी(प्ले) कक्षाएँ भी आरंभ होने जा रही हैं।
बाल मेले में उपस्थित बच्चों और उनके अभिभावकों का स्वागत प्रधानाचार्या नीशू जायसवाल ने किया। इस अवसर पर बतौर अतिथि डॉ.शशि शेखर सिंह, प्राचार्य, डीएवी., धनुपरा, आरा तथा सन्नी कुमार सिंह, प्रधानाचार्य, डीएवी., पीरो भी उपस्थित रहे।
इस बाल मेले का खास आकर्षण बच्चों द्वारा संचालित ‘गेम’ और उनके द्वारा लगाई गईं दुकानें रहीं । चाट, चाउमीन, फ्रेंच-फ्राई, डोसा, आईसक्रीम, फुचका, क्रीम रोल, पेस्ट्री तथा चाय-कॉफी की दुकानों पर घंटों भीड़ जमी रही। बाहर से आये दुकानदारों ने अपनी बिक्री को लेकर खुशी जाहिर की। वहीं अभिभावकों ने अपने व्यस्ततम समय से कुछ घंटे अपने बच्चों के साथ बिताकर आनंद की अनुभूति प्राप्त की। मंच पर बच्चों तथा अभिभावकों द्वारा गीत-संगीत व कविता पाठ का दौर भी चला जो उपस्थित लोगों के स्वस्थ मनोरंजन का जरिया बना। इस प्रकार यह बाल मेला अपने उद्देश्य में सफल रहा।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवा रायपुर में निर्माणाधीन नवीन विधानसभा भवन की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

रामगढ़:चौकीदार बहाली के तहत द्वितिय शारीरिक दक्षता परीक्षा का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

महासमुंद : सक्षम योजना से मां और बेटी ने मिलकर खोला ब्यूटी पार्लर बनी आत्मनिर्भर।

rktvnews

मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना के चयनित लाभुकों को 15 जुलाई तक पुनः दिया गया एकरारनामा करने का अंतिम मौका।

rktvnews

भोजपुर:जूनियर डिवीजन में आरा क्रिकेट अकादमी बी 115 रनों से विजयी।

rktvnews

Leave a Comment