RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

बक्सर: जिलाधिकारी ने की जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक।

बक्सर/बिहार 23 दिसंबर। आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में संचालित तीनों योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई।
डीआरसीसी की समीक्षा के क्रम में आवेदनों की संख्या कम रहने पर असंतोष व्यक्त करते हुए प्रबंधक, सहायक प्रबंधक को आवेदनों की संख्या बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया।
डीआरसीसी में कार्यरत प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, सिंगल विंडो ऑपरेटर एवं एमपीए को तीनों योजनाओं के संबंध में लक्ष्य निर्धारित करते हुए एक विस्तृत कार्य योजना बनाते हुए आवेदनों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया। साथ ही तीनों योजनाओं के नोडल पदाधिकारी को डीआरसीसी की कार्यों की नियमित अनुश्रवण करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिला पदाधिकारी ने जन प्रतिनिधियों, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए आवेदनों की संख्या बढ़ाने हेतु निर्देशित किया।
जिला पदाधिकारी ने डीआरसीएस में आए हुए आवेदकों से संवाद किया।
विदित हो कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत बक्सर जिला के विद्यार्थियों को बिहार में एवं बिहार के बाहर किसी भी राज्य के संस्थान में पढ़ने के लिए 400000 रुपया तक का शिक्षा ऋण दिया जाता है। पुरुष लाभार्थी के लिए 4% का साधारण ब्याज दर, महिला लाभार्थी एवं दिव्यांगजन के लिए 1% का साधारण ब्याज दर के साथ ये शिक्षा ऋण दिया जाता है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लाभार्थीयो को पढ़ाई के दौरान ब्याज नहीं लिया जाता है।
मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना के अंतर्गत ऐसे लाभार्थी जो इंटरमीडिएट पास कर किसी भी संस्थान में पढ़ाई नहीं कर रहे हैं और बेरोजगार हैं। उनको दो साल के लिए प्रत्येक माह 1000 रूपये दिया जाता है। साथ ही कुशल युवा प्रोग्राम के तहत कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान एवं भाषा ज्ञान (हिंदी एवं अंग्रेजी) दिया जाता है।

Related posts

भोजपुर:भगवान को भाव चाहिए : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

मुस्लिम सेना अधिकारी महज सफल प्रतीक, इससे मुस्लिम समुदाय के प्रति सरकार की बेरूखी नहीं धुल जाएगी।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से बात की।

rktvnews

01 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम पर आंतरिक एवं स्थानीय समिति के अध्यक्ष और सदस्यों का प्रमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:01 सितम्बर को बेनीपुर के बलनी पंचायत भवन में आयोजित किया जाएगा विधिक जागरूकता।

rktvnews

Leave a Comment