RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:कान्हाचट्टी प्रखंड के कोल्हैया पंचायत ग्राम डुमरिया कोटाप में विशेष शिविर में हज़ारों की संख्या में पहुँचे ग्रामीण।

अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोटाप में मंत्री व डीसी की उपस्थिति में लगा शिविर।

लाखों के योजनाओं का हुआ शुभारंभ, उद्घाटन एवं शिलान्यास।

लाभुकों को दी गई योजनाओं की जानकारी व हुआ जनसंवाद।

कई लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों, योजनाओं का स्वीकृति पत्र, साइकिल वितरण किया गया।

पंचायत स्तर पर आयोजित शिविर का उद्देश्य शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को लाभान्वित करना है।

लाभुक अपने नजदीकी शिविर में पहुंच अधिक से अधिक इस अवसर का लाभ उठाएं: मंत्री भोक्ता

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)08 सितंबर।जिले के सभी प्रखंडों के पंचायतों में 30 अगस्त से 15 सितंबर 2024 तक आम जनों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन रोस्टर अनुसार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर चतरा के उपायुक्त, एसपी समेत ज़िले के सभी वरीय पदाधिकारी के उपस्थिति में कान्हाचट्टी प्रखंड के डुमरिया ग्राम कोटाप सुदूरवर्ती नक्सलप्रभावित क्षेत्र में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि राज्य के मंत्री उद्योग विभाग, श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार सत्यानंद भोक्ता ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।

कान्हाचट्टी प्रखंड डुमरिया ग्राम कोटाप में विशेष शिविर का आयोजन, मंत्री ने शिविर पहुंच किया शुभारंभ

उपायुक्त श्री रमेश घोलप के निर्देश पर अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र से चर्चित स्थल कान्हाचट्टी प्रखंड के कोल्हैया पंचायत ग्राम डुमरिया कोटाप में आमजनो को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे राज्य के मंत्री उद्योग विभाग, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार सत्यानंद भोक्ता बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर विधिवत शिविर का शुभारंभ किया।

मंत्री भोक्ता का संबोधन

माननीय मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता ने अपने संबोधन में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत आज ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। किसी कारण से ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पाता था वैसे लाभुकों को लाभान्वित करने के लिए पंचायत स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावे उन्होंने कहा अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना समेत कई जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभुकों को लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। आगे उन्होंने कई महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।

उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा

उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार के द्वारा शत प्रतिशत लाभुकों को लाभान्वित करने के लिए राज्य भर में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी निमित चतरा जिले के सभी प्रखण्डों के पंचायतों में रोस्टर अनुसार शिविर का आयोजन कर लाभुकों को लाभन्वित करने का कार्य किया जा रहा है। जिले के आयोजित शिविरों में जिला के वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रह कर कार्यों का निरीक्षण कर रहे है। जिससे आवेदनों का तीव्र गति से ऑन द स्पॉट निष्पादन हो सके। सभी जन कल्याणकारी विभागों का शिविर में स्टॉल लगाया गया है लाभुक स्टॉल पर जाकर योजनाओं की जानकारी व पात्रता अनुसार आवेदन कर सकते है। जिन लाभुकों के द्वारा आवेदन किया जा रहा है नियमसंगत उन्हे लाभान्वित करने का कार्य किया जाएगा।अबुआ आवास योजना को लेकर कहा अगर किन्ही के द्वारा पैसे की मांग की जाती है तो अविलंब इसकी जानकारी दें। योजनाओं के नाम पर ठगी करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।जिला के सभी पात्र लाभुकों से अनुरोध है कि अपने नजदीकी पंचायत में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में पहुंच सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें।

शिविर के माध्यम से दो गांव होंगे रौशनमय

पूर्व से जानकारी प्राप्त हो रही थी कि तुलबूल टोला और कोलकोले ग्राम में ट्रांसफार्मर के नहीं होने के कारण बिधुत नहीं है। इस शिविर के माध्यम से दोनो ग्राम के लिए दो ट्रांसफर भेजा गया। अब दोनो गांव विद्युत कनेक्शन से रौशन मय होगा।

हुआ योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन

ग्राम रौशना मुस्लिम टोला में 121800 रुपया के चबूतरा निर्माण कार्य का शुभारंभ, 15 वें वित्त आयोग से ग्राम कोल्हैया में कुर्बान मियां के घर से महुआ पेड़ तक 318100 रुपया के पीसीसी पथ निर्माण का उद्घाटन, ग्राम कोल्हैया में विदेशी भुइंया के घर से रामवृक्ष यादव के घर तक 381390 रुपया के पीसीसी पथ निर्माण का उद्घाटन, ग्राम पोलपोल में कामेश्वर दांगी के घर से पुल तक 270000 रुपया के नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्राम बरवाडीह में सलीम मियां के घर से अख्तर मियां के घर तक 200000 रुपया के पेवर्स ब्लॉक पथ निर्माण कार्य का उद्घाटन, ग्राम डुमरिया में पोटो हो खेल विकास योजना के तहत 167940 रुपया के खेल मैदान का शुभारंभ, ग्राम भाग कुरकुटा में सिकेंद्र दांगी के जमीन पर 396000 रुपया के सिंचाई कूप योजना का उद्घाटन, ग्राम डुमरिया में 441838 रुपया के आम बागवानी योजना का शुभारंभ किया गया। इसी प्रकार अन्य लाखो के योजनाओं का शुभारंभ एवं उद्घाटन किया गया।

परिसम्पति का वितरण

अबुआ आवास योजना अंतर्गत -100 स्वीकृति पत्र का वितरण एवं 50 लाभुकों के बीच 2nd & 3rd किस्त का वितरण, अम्बेडकर आवास योजना अंतर्गत 05 लाभुकों को द्वितीय क़िस्त का भुगतान, जॉब कार्ड का वितरण – 100 लाभुक के बीच किया गया, पशु सेड हेतु 05 लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण, साईकिल वितरण 100 छात्र/छात्राओं के बीच किया गया, स्कूल कीट – 25 छात्र/छात्राओं की बीच किया गया, स्पोटर्स कीट 25 छात्र/छात्राओं की बीच किया गया, धोती साडी वितरण योजना के तहत 200 लाभुकों के बीच वितरण किया गया, ग्रीन राशन कार्ड वितरण 100 लाभुकों के बीच किया गया, पीभीटीजी- 25 लाभुकों के बीच फूड पैकेट का वितरण किया गया, उज्जवला योजना के तहत 50 लाभुकों के बीच वितरण किया गया, पौधा वितरण – 200 लाभुकों के बीच, वृक्षा रोपण 15 पौधा, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 500 लाभुकों के बीच, एसएचजी- क्रेडिट लिंकेज के तहत् 04 से 05 करोड की राशि का वितरण 23 स्वयं सहायता समूह के माध्यम से किया गया, आईडी कार्ड 1000 लाभुक के बीच वितरण, फूलो झाणो आशीर्वाद योजना के तहत चेक वितरण किया गया।सवित्री बाई फुले योजना वितरण योजना के तहत 200 लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र, ट्राई साईकिल 25 लाभुकों के बीच वितरण, कन्यादान के तहत 10 लाभुकों के बीच, गोद भराई 10 लाभुकों के बीच, अन्न प्रासंन 05 लाभुकों के बीच, श्रमिको के बीच कृषि यंत्र का वितरण – 25 लाभुकों को बीच, वन पट्टा – लाभुको से आवेदन प्राप्त करना, जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र 150 लाभुको को वितरण, आयुष्मान कार्ड 200 लाभुकों के बीच वितरण, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना पंजीकरण 1000 लाभुकों के बीच, मच्छरदानी 200 लाभुकों के बीच वितरण, मछली का जीरा 10 किसानो के बीच, सॉइल हेल्थ कार्ड 100 लाभुको के बीच, स्प्रे मशीन 10 लाभुकों के बीच, पेस्टीसाइड – 10 लाभुकों के बीच, आईएनएम/ आईपीएम- 10 लाभुकों के बीच, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन 05 लाभुकों के बीच, सिद्ध कान्हू खेल योजना 05 फूटबॉल का वितरण, सर्वजन पेंशन योजना वितरण, 50 लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया।
तत्पश्चात मंत्री व उपायुक्त ने जनकल्याणकारी विभागो द्वारा लगाए गए स्टॉल का एक एक कर निरीक्षण किया और शिविर में आए लाभुकों से जनसंवाद कर योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उक्त मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी को कहा “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम राज्य सरकार की महत्वकांक्षी कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का उद्देश वैसे लाभुक जो जिला मुख्यालय या फिर जनकल्याणकारी विभाग नहीं पहुंच पाते है और योजनाओं से वंचित रह जाते है। वैसे लाभुकों को लाभान्वित करना है। सरकार द्वारा संचालित योजना का लाभ हर एक पात्रता रखने वाले लोगों को मिले यह सुनिश्चित करें।

कोटाप में आयोजित शिविर में ये थे उपस्थित

ग्राम डुमरिया कोटाप के आयोजित शिविर में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पाण्डे, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कान्हाचट्टी, अंचल अधिकारी कान्हाचट्टी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी के साथ-साथ जनप्रतिनिधि एवं कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

09 सितम्बर सोमवार को इन प्रखण्डों के पंचायतों में लगेंगे शिविर

प्रतापपुर प्रखण्ड के जोगियारा, सिजुआ, लावालौंग प्रखण्ड के कोलकोलेकला, हंटरगंज प्रखण्ड के जोरीकला, सलैया, कान्हाचट्टी प्रखण्ड के कैण्डीनगर, चतरा प्रखण्ड के ब्रहमणा, ईटखोरी प्रखण्ड के धनखेरी, मयुरहंड प्रखण्ड के बेलखोरी, गिद्धौर प्रखण्ड के द्वारी, सिमरिया प्रखण्ड के बन्हे, बानासाड़ी, टण्डवा प्रखण्ड के गाड़ीलौंग, टण्डवा

10 सितम्बर मंगलवार को इन प्रखण्डों के पंचायतों में लगेंगे शिविर

प्रतापपुर के मोनया, गजवा, कुन्दा प्रखण्ड के बौधाडीह, लावालौंग के कटिया पंचायत, हंटरगंज प्रखण्ड के दंतार एवं पैनीकला, कान्हाचट्टी प्रखण्ड के बकचूमा, चतरा प्रखण्ड के गोढ़ाई एवं सीमा, ईटखोरी प्रखण्ड के मलकपुर, मयुरहंड प्रखण्ड के मयुरहंड, गिद्धौर प्रखण्ड के मझगांवा, पत्थलगडा प्रखण्ड के बरवाडीह, सिमरिया प्रखण्ड के पगार डाड़ी, टण्डवा प्रखण्ड के पदमपुर एवं धनगडा पंचायत

11 सितंबर बुधवार शुक्रवार को इन प्रखण्डों के पंचायतों में लगेंगे शिविर

प्रतापपुर प्रखण्ड के भरही एवं घोरीघाट, लावालौंग प्रखण्ड के मंधनिया, हंटरगंज प्रखण्ड के कटैया एवं तरवागड़ा, चतरा प्रखण्ड के टीकर एवं गंधरिया, ईटखोरी प्रखण्ड के परसौनी, मयुरहंड प्रखण्ड के हुसिया, गिद्धौर प्रखण्ड के बारीसाखी, पत्थलगडा प्रखण्ड के सिंघानी, सिमरिया प्रखण्ड के पुण्डरा एवं एदला, टण्डवा प्रखण्ड के बहेरा एवं कल्याण पंचायत

12 सितंबर गुरूवार को इन प्रखण्डों के पंचायतों में लगेंगे शिविर

प्रतापपुर प्रखण्ड के बभने एवं सिदकी, लावालौंग प्रखण्ड के हेडुम, हंटरगंज प्रखण्ड के कोबना, गोसाईडीह एवं केदलीकला, कान्हाचट्टी प्रखण्ड के चारू, चतरा प्रखण्ड के जांगी एवं डमडोईया, ईटखोरी प्रखण्ड के नवादा, मयुरहंड प्रखण्ड के करमा, पत्थलगडा प्रखण्ड के नोनगांव, सिमरिया प्रखण्ड के हुरनाली एवं पीरी, टण्डवा प्रखण्ड के बड़गांव एवं डहु पंचायत

13 सितंबर शुक्रवार को इन प्रखण्डों के पंचायतों में लगेंगे शिविर

प्रतापपुर प्रखण्ड के प्रतापपुर एवं रामपुर, कुन्दा प्रखण्ड के नवादा, लावालौंग प्रखण्ड के लमटा, हंटरगंज प्रखण्ड के तिलहेत एवं उरैली, कान्हाचट्टी प्रखण्ड के जमरीबकसपुरा, चतरा प्रखण्ड के लेम एवं दारीयातु, ईटखोरी प्रखण्ड के करनी, मयुरहंड प्रखण्ड के मझगांवा, पत्थलगडा प्रखण्ड के मेराल, सिमरिया प्रखण्ड के ईचाक एवं चोपे, टण्डवा प्रखण्ड के बचरा उत्तरी एवं बचरा दक्षिणी पंचायत
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी प्रखंडों में वरीय पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए है। शिविर में आवेदन पत्र प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त किये जा रहे हैं। इसमें झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र व अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त कर उसका निष्पादन करते हुए लाभुकों को लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है।

लोगों को किया जा रहा है जागरूक

आमजन पंचायत सर पर आयोजित होने वाले शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले, इसके लिए जिला जनसंपर्क कार्यालय चतरा द्वारा शिविरों व ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक व एलईडी प्रचार वाहन के माध्यम लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

Related posts

देहरादून : RTI कानून भारतीय लोकतंत्र की आत्मा और पारदर्शी शासन व्यवस्था की आधारशिला है: मुख्यमंत्री

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कुवैत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

rktvnews

सिवान: ” उर्दू का कार्यान्वयन एवं विकास” के विषय पर सेमिनार, मुशायरा एवं कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

नियमित रूप से नियत समय पर आंगनबाड़ी केन्द्रों का कराएं संचालन :जिलाधिकारी

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सीताराम येचुरी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

देहरादून: राज्य की प्रथम महिला ने किया “फ्लावर्स शो” का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment