RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

रायपुर : ग्राम पंचायत शिविर में 6 हजार 216 हितग्राहियों का बना आयुष्मान कार्ड।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 23 दिसंबर।भारत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत की गई है। इसी कड़ी में बालोद जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर लगा कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, केसीसी सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। ताकि अधिक से अधिक हितग्राही इसका लाभ उठा सके।
16 दिसम्बर 2023 से अब तक शिविर में कुल 6216 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। 96 हितग्राहियों प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत नया गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 57 हितग्राही का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 143 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 139 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 05 हितग्राहियों को किस्त की राशि का भुगतान किया गया। इसी तरह केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 16 किसानों का आवेदन लिया गया।

Related posts

राजस्थान:विद्या भारती द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित,बौद्धिक और शारीरिक रूप में राष्ट्र को समृद्ध करने वाली शिक्षा की जरूरत : राज्यपाल

rktvnews

05 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

दुमका:दिव्यांगजन हमारी प्राथमिकता हैं, आत्मनिर्भर बनाना हमारा संकल्प: उपायुक्त

rktvnews

भारत का सबसे लोकप्रिय ब्रांड किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी अब प्रतापगढ़ में भी उपलब्ध।

rktvnews

दुमका:सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत प्रभात फेरी का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 अगस्त 25

rktvnews

Leave a Comment