आरा/ भोजपुर 10 जनवरी।आज वार्ड नंबर 22 महाजन टोली नंबर 1 में वार्ड पार्षद रेखा जैन के निर्देशन में आगामी 22 जनवरी 2024 अयोध्या में होने वाले महा अनुष्ठान मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामचंद्र जी के मंदिर में विराजमान होने के पूर्व वहां से आए हुए पूज्य अक्षत कलश का वितरण हर-घर हर मोहल्ले हर धर्म समाज के लोगों के बीच उनके दरवाजे पर जाकर अक्षत समर्पित,दीपक, एवं निमंत्रण का कार्यक्रम किया जा रहा है साथ ही उन सभी सनातनियों से निवेदन भी किया जा रहा है। उस दिन अपने अपने इलाके के सभी मंदिरों में घी के दीए जलाएं और अपने दरवाजे को दीपावली सा घी के दिए से जगमग कर इस ऐतिहासिक महान उत्सव के साक्षी बने उस दिन हर घर अयोध्या लगे क्योंकि अपने सनातन की पद्धति रही है। वार्ड पार्षद रेखा जैन के निर्देशन में वार्ड नंबर 22 में लगभग 100% लोगों के बीच अक्षत का वितरण कार्य पूर्ण हुआ। इसमें बिभु जैन के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक से अमरजीत जी, दीपक जी,अतुल जी,विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष रजनीश राजन ,ओंकार अग्रवाल, वीर कुमार जैन, वैभो जैन, सोनू कुमार, प्रतीक चंद्रवंशी, हिमांशु सूरी,और बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित थे।
