RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

चतरा:मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण करने उपायुक्त अबु इमरान पहुँचे सिमरिया व टण्डवा प्रखण्ड।

चतरा/झारखंड 21 दिसंबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा अबु इमरान आज मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत किए गए कार्यों व मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी एवं नव निर्मिति अनुमण्डल कार्यालय सिमरिया का निरीक्षण करने सिमरिया पहुँचे।
सर्वप्रथम उपायुक्त ने नव निर्मित अनुमण्डल कार्यालय सिमरिया पहुंच सम्पूर्ण अनुमण्डल कार्यालय का निरीक्षण किया तत्पश्चात अनुमण्डल सभा कक्ष में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर दास, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सिमरिया नितु सिंह समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी के साथ मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत प्राप्त लक्ष्य के विरूद्ध किए गए कार्यों का बिन्दुवार समीक्षा किया। जिसमें फार्म 6, 7 एवं 8 के प्राप्त आवेदन, फोटो अपडेशन, 80 प्लस आयु वर्ग के मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं समेत अन्य शामिल है।
सिमरिया प्रखण्ड निरीक्षण के पश्चात उन्होने प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय टण्डवा पहुंच वहां भी मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत किए गए कार्यों का बिन्दुवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं प्रखण्ड पदाधिकारी कार्यालय कक्ष, अंचल अधिकारी कार्यालय कक्ष, कम्प्यूटर ऑपरेटर कक्ष, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी कक्ष, कर्मियों की उपस्थिति, साफ सफाई, पेयजल की व्यवस्था समेत अन्य का निरीक्षण कर कार्यालय प्रधान को कहा यह सुनिश्चित किया जाय कि सभी कार्यालय कर्मी एवं पदाधिकारी समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्याें का निष्पादन करेंगे। बिना अनुमति के अगर कोई भी पदाधिकारी, कर्मी कार्यालय से अनुपस्थित रहते है तो उनके उपर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।
टण्डवा प्रखण्ड के कल्याणपुर पंचायत में निर्माण हो रहे सम्पूर्ण टण्डवा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में देखा गया कि कार्य लगभग 30-35 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है इसे लेकर उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द योजना को पूर्ण कराएं।

Related posts

रक्षा राज्य मंत्री ने बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और बीईएमएल लिमिटेड की कार्यशाला का दौरा किया।

rktvnews

रामदास राही श्रद्धांजलि अंतिम भाग-4 :रामदास राही ने ही प्रारंभ किया था 18 दिसंबर को भिखारी ठाकुर जयंती मनाना।

rktvnews

भोजपुर: महिला कॉलेज में शास्त्रीय नाटक पर क्वीज प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

गेहूं और आटे की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए केंद्र ने अधिकतम 27.50 रुपए/किलोग्राम की एमआरपी पर ‘भारत आटा’ पेश की

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:14 नवंबर 23

rktvnews

भोजपुर: शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण और आरा को मुख्यालय बनाने की मांग को ले निकाली गई प्रभात फेरी।

rktvnews

Leave a Comment