RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर:राजकीयकृत उच्चतर विद्यालय, बबुरा में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)11 मई।केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार प्रादेशिक कार्यालय पटना द्वारा राजकीयकृत उच्चतर विद्यालय, बबुरा भोजपुर में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माला कुमारी , DPO, ICDS, भोजपुर, संजय कुमार, थाना प्रभारी, बड़हरा थाना, जैनी कुमारी, SI, बड़हरा थाना, मो शकील, प्रधानाध्यपक, उच्च विद्यालय, बबुरा, मुकेश कुमार सिन्हा, प्रसार भारती सहित महिला पर्यवेक्षिका पूनम कुमारी, संध्या कुमारी, अंजली कुमारी, अनामिका सिंह, शकीला बानो, प्रतिमा कुमारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक एवं आईसीडीएस पश्चिमी बबुरा की सभी सेविका एवं सहायिका एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माला कुमारी, DPO, ICDS, भोजपुर ने वहां पर उपस्थित आम जनों से आग्रह किया कि वे बिना किसी पक्षपात केअपने मत का प्रयोग अवश्य करें । वे स्वयं ही नहीं वल्कि अपने पूरे परिवार सहित मतदान को त्यौहार के रूप में मनाए।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए संजय कुमार थाना अध्यक्ष बरहरा ने आम जनों से अपील किया कि वह किसी भी भय, पक्षपात या दबाव में आकर अपने मत का प्रयोग नहीं करें। यदि कोई आपको प्रलोभन देता है या डराता धमकाता है तो आप इसकी सूचना प्रशासन को दें । जिला प्रशासन सदैव आपकी सुरक्षा और सुविधा के लिए तत्पर है।
इस अवसर पर इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए बड़हरा थाना की महिला एसआई जैनी कुमारी ने आग्रह किया कि सबसे पहले मतदान के दिन अपने मत का प्रयोग करें उसके बाद ही कोई अन्य कम करें उन्होंने आगे संबोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले मतदान उसके बाद जलपान को लक्षित करते हुए मतदान को गति देना है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मो शकील, प्राचार्य , राजकीयकृत उच्चतर विद्यालय, बबुरा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि इस तरह की आयोजन से आम जनों में उत्साह देखने को मिलता है और उनके मन में कोई भी छोटी-छोटी समस्याएं या भ्रांतियां होती है तो वह उसका आसानी से समाधान कर पाते हैं।
इस अवसर पर नुक्कड नाटक और जागरूकता रैली के माध्यम से भी लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास किया गया।

रंगोली आकर्षण का केन्द्र

कार्यक्रम के शुरूआत में आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा मतदान से संबंधित आकर्षक रंगोली बनाई गई। इस रंगोली में मतदान की तिथि, निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस एवं मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 को सुंदर तरीके से प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल द्वारा ग्रुप एक को प्रथम पुरस्कार देने की घोषणा की गई। इस ग्रुप में दुर्गावती कुमारी, निशा देवी राधिका देवी एवं सरिता कुमारी सहायिका शामिल थी। द्वितीय पुरस्कार ग्रुप सी को दिया गया जिसमें आरती कुमारी संगीता कुमारी, स्वीटी कुमारी एवं जुली कुमारी सहायिका शामिल थीं। तृतीय पुरस्कार ग्रुप डी को दिया गया जिसमें रेणु कुमारी, ममता कुमारी, शीला कुमारी एवं प्रीति कुमारी सहायिका शामिल थी। सांत्वना पुरस्कार ग्रुप बी को दिया गया जिसमें शकुंतला देवी, रेनू लता पाठक, चांदनी कुमारी एवं संगीता आदि सहायिका शामिल थी।

नुक्कड़ नाटक से छात्राओं ने मोहा मन

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक एवं मनमोहक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुती की जो मतदाता जागरूकता से संबंधित थी। छात्राओं ने संदेश दिया कि मतदान का मौका एक बार 5 साल में मिलता है इसे व्यर्थ नहीं करना चाहिए और बिना भय और पक्षपात के सही प्रत्याशियों का चयन करना चाहिए। नुक्कड़ नाटक में रूबी खातून, अंतिमा कुमारी, काजल कुमारी, रिया कुमारी, विजेता कुमारी एवं सुहानी शामिल थी। सभी को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सीबीसी द्वारा अनुबंध नाट्य मंडली द्वारा मतदाताओं को नुक्कड़ नाटक एवं गीत संगीत के माध्यम से जागरूक किया गया।

प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम की रही धूम

कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया जिसमें विद्यालय के शिक्षक, छात्र एवं छात्राएं आंगनबाड़ी सेविका सहायिका, महिला पर्यवेक्षिका, अभिभावक सभी ने भागीदारी निभाई। प्रश्नोत्तरी के दौरान मतदान एवं चुनाव की प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न पूछे गए एवं विजयी प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आईसीडीएस भोजपुर को भी उनकी स्वीप गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया जिसे डीपीओ, आईसीडीएस भोजपुर माला कुमारी ने ग्रहण किया।

डीपीओ आईसीडीएस, माला कुमारी एवं एसआई जैनी के नेतृत्व में जागरूकता रैली

डीपीओ आईसीडीएस माला कुमारी एवं बड़हरा थाना की महिला एसआई जैनी कुमारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गई जिसके माध्यम से आसपास के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। रैली में सैकड़ो महिलाओं एवं पुरुषों ने शिरकत किया।
इस पूरे कार्यक्रम का संचालन अमरेन्द्र मोहन, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी द्वारा किया गया।

Related posts

नई दिल्ली:भारतीय मुस्लिम नेताओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ कठोर व्यवहार की निंदा की।

rktvnews

उड़ीसा में कामाख्या एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना और रेलवे दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी की जवाबदेही की तत्काल जाँच हो : सुदामा प्रसाद

rktvnews

भोजपुर: अंबेडकर पर गृह मंत्री द्वारा दिए गए कथित टिप्पणी के विरोध में मानव अधिकार कार्यकर्ता संघ का धरना प्रदर्शन।

rktvnews

21 अक्टूबर, 2023 तक कोयले का कुल स्टॉक 71.35 मिलियन टन है, जोकि पिछले साल 60.44 मिलियन टन था; कोयले के उत्पादन में 12.73 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

rktvnews

सारण:स्वस्थ शिशु से होता है स्वस्थ समाज की रचना, कुपोषण के खिलाफ लड़ाई जारी।

rktvnews

हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment