RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

राजस्थान:कृषि के क्षेत्र में आ रहे नवाचारों को सम्मिलित करते हुए 100 दिन की कार्ययोजना करें तैयार – शासन सचिव, कृषि एवं उद्यानिकी

जयपुर/राजस्थान 21 दिसम्बर। शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी डॉ. पृृथ्वी ने कहा कि खेती एवं किसानी में आये आधुनिक बदलावों को अपनाकर रखकर राज्य में कृषि को उन्नत एवं विकसित किया जायेगा। इसके लिए विभाग 100 दिन की कार्ययोजना बनाकर इसकी क्रियान्विति पर कार्य करेगा। डॉ. पृृथ्वी गुरूवार को पंत कृषि भवन में विभागीय अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हमारी कार्ययोजना कृषकों के सम्पूर्ण विकास पर आधारित होनी चाहिए। उन्होंने एक सप्ताह में आगामी 100 दिनों की प्रभावी कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में कृषि के क्षेत्र में हो रहे कार्याें का भी अध्ययन करें, ताकि प्रदेश को कृषि के क्षेत्र में मजबूत किया जा सके।
डॉ. पृृथ्वी ने कहा कि कृषकों के विकास के लिए केन्द्र सरकार द्वारा किये जा रहे नवाचारों को राज्य की आवश्यकता को ध्यान में रखकर अपनायें, जिससे इसका फायदा पात्र लोगों को ज्यादा से ज्यादा मिल सके।
इस अवसर पर आयुक्त कृषि कन्हैया लाल स्वामी, आयुक्त उद्यानिकी लक्ष्मण सिंह कुड़ी, निदेशक कृषि विपणन विभाग पुष्पा सत्यानी, प्रबन्ध निदेशक राजस्थान राज्य भण्डार व्यवस्था निगम ओ.पी. बुनकर एवं वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

23 अप्रैल कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

विभिन्न थाना क्षेत्र से भोजपुर पुलिस ने की शराब की बड़ी खेप बरामद।

rktvnews

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय गरीब कल्याण सम्मेलन मे शामिल होने भोजपुर जिला पहुँचे!भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया भव्य स्वागत।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक।

rktvnews

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जीने की राह सीखें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment