RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:जीएसटी सुधार पर भाजपा द्वारा व्यापारी,उद्यमी सम्मेलन का आयोजन,पथ निर्माण मंत्री नीतिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप मे हुए शामिल।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 सितंबर।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर वाणिज्य प्रकोष्ठ के तत्वावधान मे रेड क्राँस सोसायटी सभागार मे जीएसटी 2 की सफलता को ले कर व्यापारी, उद्यमी सम्मेलन का आयोजन हुआ।
सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने किया।
सम्मेलन के दौरान मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नीतिन नवीन,आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप स़िह,जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,पूर्व विधायक संजय सिंह टाईगर, वुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक उदय प्रताप सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष मिथलेश कुशवाहा, प्रेम रंजन चतुर्वेदी, पूर्व प्रत्याशी कौशल विद्यार्थी, सुशील जी को वाणिज्य प्रकोष्ठ जिला संयोजक संजीव गुप्ता सहित प्रकोष्ठ पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र, फूलमाला के साथ स्वागत किया गया।
बतोर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के मंत्री नीतिन नवीन ने जीएसटी सुधार के कारण और उसका व्यापार पर परिणाम का विस्तार से बताया।उन्होनें कहा कि जीएसटी मे सुधार होने से नव्वे प्रतिशत जरूरी वस्तुओं का कीमत मे कमी हो गया, जिससे व्यापारी और आम जनता दोनो को लाभ होगा। सरकार की राजस्व मे भी बढोतरी होगा। जीएसटी का दो स्लैब 5% और 18% होने से घरेलू और रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं के साथ किसानो को भी लाभ हो रहा है। हमे जीएसटी 2 के बारे मे घर घर बताने की आवश्यकता है।
वहीं आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व विधायक संजय सिंह टाईगर, उदय प्रताप सिंह सहित अन्य वक्ताओ ने जीएसटी लाभ के बारे मे बताया और इसे देश को विकसित बनाने का एक कदम बताया।
सभी व्यापारी और उद्यमियो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जीएसटी सुधार के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिले के भाजपा नेता,कार्यकर्ता, व्यापारी और उद्यमी शामिल हुए।

Related posts

पटना:सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम के अंतर्गत प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स को उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु किया गया सम्मानित।

rktvnews

बड़हरा थाना ने वाहन चेकिंग के दौरान हथियार के साथ अपराधियों को किया गिरफ्तार!घटना को अंजाम देने की थे फिराक में।

rktvnews

भोपाल:कुटीर उद्योगों की स्थापना एवं स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन से रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे : उप मुख्यमंत्री

rktvnews

केंद्र ने स्वास्थ्य और तंदुरूस्ती से जुड़े सेलिब्रिटिज़, इनफ्लूएंसर और वर्चुअल इनफ्लूएंसर के लिए अतिरिक्त दिशानिर्देश जारी किए।

rktvnews

व्यक्तिगत सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत इंडेन बॉटलिंग प्लांट गीधा में 52 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान।

rktvnews

बुथ को मजबूत करने के लिए शक्ति केन्द्र पर बैठक!प्रधानमंत्री के जनहितकारी योजनाओं को बताना और फायदा पहुंचाना लक्ष्य:संतोष चन्द्रवंशी

rktvnews

Leave a Comment