RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:”भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण” डायरेक्टर जनरल ने ली अधिकारियों की बैठक।

समाधान शिवरों में आधार कार्ड को लेकर आ रही समस्याओं के निदान पर हुआ विचार विमर्श।

आधार से संबंधित शिकायत के लिए नागरिक 1947 पर करें डायल।

5 और 15 वर्ष की आयु के बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट करवाएं नागरिक।

आधार केंद्रों का किया औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/नारनौल(हरियाणा )10 जुलाई। समाधान शिवरों के दौरान आधार कार्ड के संबंध में आ रही समस्याओं को जानने के लिए “भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण” (यूआईडीएआई) की चंडीगढ़ रीजनल ऑफिस की डायरेक्टर जनरल भावना गर्ग ने मंगलवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता भी मौजूद थी।
डायरेक्टर जनरल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अब तक समाधान शिवरों में आधार कार्ड को लेकर आ रही जो समस्याएं हैं उनकी सूची बनाकर रीजनल ऑफिस भेजी जाए ताकि एक बार में ही उनका समाधान करवाया जा सके। इस बैठक में उन्होंने कुछ मामलों की केस स्टडी करते हुए उनके समाधान के निर्देश दिए।
श्रीमती गर्ग ने स्पष्ट किया कि आधार कार्ड में जन्म तिथि में एक बार ही त्रुटि ठीक की जाती है। दोबारा ठीक करवाने के लिए खुद आवेदक को रीजनल ऑफिस चंडीगढ़ आना पड़ता है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पांच और पंद्रह साल पे बच्चो का मैंडेटरी बायोमैट्रिक अपडेट (Mandatory Bio metric Update) करवाएं और आधार में ईमेल आईडी मोबाइल नंबर भी अपडेट रखे।
डायरेक्टर जनरल ने कहा कि बच्चों के आधार कार्ड के लिए जन्म प्रमाण पत्र जरूरी है। इसके बिना आधार कार्ड बनवाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड के संबंध में अगर किसी भी प्रकार की परेशानी है तो वह 1947 पर कॉल कर सकता है। इसके अलावा उन्होंने जिला के विभिन्न आधार केंद्रों का भी औचक निरीक्षण किया।
इस बैठक के दौरान उपायुक्त मोनिका गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा , सीटीएम मंजीत कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी अनिल कुमार, एनआईसी से नीतीश यादव तथा आधार ऑपरेटर जितेंद्र के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर पुलिस ने छापेमारी कर अवैध देशी रायफल के साथ एक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मनमानी व रसोई गैस के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ ऐपवा ने भोजपुर जिलाधिकारी के समक्ष किया प्रदर्शन।

rktvnews

उपायुक्त ने केसीसी योजना को लेकर बैंक प्रतिनिधियों संग बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में रामकृष्ण मठ के कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

बिहार:मंत्रिपरिषद् के निर्णय।

rktvnews

मोतीहारी:राष्ट्रीय महिला दिवस पर महादलित समुदाय के किशोरी समूहों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment