RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

चितौड़गढ़:ड्रोन के माध्यम से किया नैनो यूरिया का छिड़काव।

चित्तौड़गढ़/राजस्थान 20 दिसंबर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूक एवं उन्हें अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में कृषि विभाग द्वारा बुधवार को गांव ईडरा के कृषक प्रभुलाल पिता कालुलाल अहीर के गेहूं के खेत पर ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया का छिड़काव का सजीव प्रदर्शन किया गया। यहां किसानों को इसकी कार्यप्रणाली एवं लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार दिनेश कुमार जागा ने बताया कि ड्रोन से यूरिया का छिड़काव पारंपरिक विधियों की तुलना में अधिक सुरक्षित है, क्योंकि यह हवा में यूरिया के प्रदूषण को कम करता है। ड्रोन से यूरिया का छिड़काव समान रूप से होता है, जिससे फसलों को यूरिया की समान मात्रा मिलती है। इससे फसलों की बढ़त और पैदावार में सुधार होता है एवं समय और मेहनत की बचत होती है।
इस अवसर पर कृषि अनुसन्धान अधिकारी रमेश चन्द्र आमेटा, केवीके डा० रतनलाल सोलंकी, सहायक कृषि अधिकारी कलावती खटीक, सरपंच सीमा बोरठ, कृषि पर्यवेक्षक लाल मेनारिया, लक्ष्मीलाल जाट, नरेश जाट सहित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Related posts

भोजपुर:आरा में क्राइम कंट्रोल के लिए भोजपुर एसपी द्वारा की जा रही खास व्यवस्था।

rktvnews

मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच,अन्तर्राष्ट्रीय मेले फोयर डे पेरिस में होगी प्रदर्शित।

rktvnews

बबुआ जुग जुग जिअ!ये संबोधन है, अग्निपीड़ित वृद्ध महिला का जब समाजसेवी अजय सिंह ने राहत सामग्री दिया।

rktvnews

भोजपुर: जेपी गोलंबर पर अभ्यर्थियों की निर्मम पिटाई ने ताजा की जलियांवाला बाग कांड की यादें : श्रीधर तिवारी

rktvnews

भारतीय रेल ने होली के त्योहारी सीजन में यात्रियों की निर्विघ्‍न और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अब तक 540 ट्रेन सेवाएं अधिसूचित की हैं।

rktvnews

नई दिल्ली:केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रबी अभियान 2024 के लिए कृषि पर एक दिन के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment