RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

हिन्दी के वरिष्ठ साहित्यकार और समालोचक “नचिकेता” के निधन पर, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में आयोजित की गई शोक गोष्ठी

हिन्दी नवगीत के मनीषी रचनाकार और साहित्यालोचक थे नचिकेता!शुद्ध-चेतना के वाहक एक बड़े कवि को खोकर,मर्माहत है साहित्य-समाज: डॉ अनिल सुलभ

पटना/बिहार 20 दिसम्बर। जनवादी-दस्ते के साहित्यकार माने जाते हैं, नचिकेता। किंतु मेरी दृष्टि में वे शुद्ध-चेतना के वाहक एक अत्यंत संवेदनशील और युग-बोध के बड़े कवि थे। वे हिन्दी नवगीत के मनीषी रचनाकार और समालोचक थे। उनके निधन से हिन्दी ने अपना एक बड़ा प्यारा-दुलारा पुत्र खो दिया है। साहित्य-समाज आज अत्यंत मर्माहत है।
हिन्दी के वरिष्ठ साहित्यकार और समालोचक नचिकेता के निधन पर, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में आयोजित शोक-सभा की आध्यक्षता करते हुए, सम्मेलन अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने भरे कंठ से ये शोकोदगार व्यक्त किए। वे संपूर्ण मानव-जाति के ऐक्य के पक्षधर थे। एक सजग साहित्यकार की भाँति उनके मन में भी पीड़ित समाज प्राथमिकता था और वे उसी के गीत गाते रहे। यों तो वे विज्ञान और अभियंत्रण के विद्यार्थी रहे। यांत्रिक-अभियंत्रण में स्नातक और झारखंड सरकार में अभियन्ता रह चुके थे। किंतु साहित्य की साधना किसी तपस्वी हिन्दी-सेवी की तरह की। सेवा से अवकाश लेने के पश्चात एकांतिक साहित्य-साधना में लग गए। 20 से अधिक मौलिक गीत-संग्रह और ग़ज़ल-संग्रह के अतिरिक्त अपने संपादन में लगभग दर्जन भर पुस्तकों से साहित्य का भंडार भरे। समकालीन नवगीत-कारों पर, हाल ही में प्रकाशित हुई उनकी आलोचना की पुस्तक बड़ी चर्चा में रही।

वरिष्ठ साहित्यकार व समालोचक “नचिकेता”

स्मरणीय है कि जहानाबाद के हुलासगंज थानांन्तर्गत केउर ग्राम में 23 अगस्त 1945 में जन्मे,78 वर्षीय साहित्यकार नचिकेता ने विगत दिन,बहादुरपुर, पटना स्थित अपने आवास पर पूर्वाहन ११ बजे अपनी अंतिम साँस ली। विगत कुछ वर्षों से वे अस्वस्थ चल रहे थे।
शोक व्यक्त करने वालों में, वरिष्ठ साहित्यकार डा ब्रजेश पाण्डेय, कुमार अनुपम, श्रीकांत व्यास, पारिजात सौरभ, डा शालिनी पाण्डेय, ई अशोक कुमार, डा अर्चना त्रिपाठी, प्रो सुशील कुमार झा, प्रवीर कुमार पंकज, बाँके बिहारी साव, मनोज कुमार मिश्र, के नाम सम्मिलित हैं। सभा के अंत में दो घड़ी का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गयी।

Related posts

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

चतरा:मतदाता सूची पुनरीक्षन कार्यक्रम 2024 के तहत सभी +2 विद्यालय / महाविद्यालय / इण्टर कॉलेज में 04 एवं 05 दिसंबर को दो दिवसीय कैम्प का होगा आयोजन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास एवं जेएसएलपीएस योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर : पुलिस ने शराब के साथ एक को भेजा जेल।

rktvnews

झारखण्ड विधान सभा की सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति का गढ़वा जिला दौरा, समिति के सभापति सरयू राय द्वारा परिसदन भवन सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारियों संग किया गया बैठक।

rktvnews

भोजपुर: तीसरी सोमवारी पर बुढ़वा महादेव में प्रातः काल से लगी रही भक्तों की भीड़ ,होते रहे जयघोष।

rktvnews

Leave a Comment