RK TV News
खबरें
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीय

भारत ने सऊदी अरब के साथ द्विपक्षीय हज समझौते 2024 पर हस्ताक्षर किए।

नई दिल्ली/08 जनवरी।केन्‍द्रीय महिला और बाल विकास और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्‍मृति ज़ुबिन ईरानी ने विदेश राज्‍य मंत्री और संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री वी. मुरलीफरन के साथरविवार को जेद्दा, सउदी अरब में वहां के हज और उमराह मंत्री डॉ. तौफिक बिन फावज़ान अल-रबीया के साथ रविवार को 2024 के लिए द्विपक्षीय हज समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।
भारत से 2024 के हज के लिए कुल 1,75,025 हज यात्रियों के कोटा को अंतिम रूप दिया गया है, जिसमें 1,40,020 सीटें भारत की हज समिति के माध्यम से जाने के लिए हजयात्रियों के लिए आरक्षित हैं, जिससे 2024 में पहली बार हज करने वाले यात्री लाभान्वित होंगे। 35,005 हजयात्रियों को हज ग्रुप ऑपरेटरों के माध्यम से आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी।
केएसए के हज और उमराह मंत्री के साथ बैठक के दौरान, भारतीय हज यात्रियों की आसानी और सुविधा को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की डिजिटल पहल की केएसए ने काफी सराहना की जिसमें हज यात्री को अंतिम मील की जानकारी प्रदान करने की व्‍यवस्‍था है। केएसए ने इस संबंध में हर संभव मदद देने की पेशकश की। मेहराम के बिना महिला (एलडब्‍ल्‍यूएम) श्रेणी के तहत भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार की पहल पर चर्चा की गई, जिसकी बेहद सराहना की गई।
द्विपक्षीय हज समझौते पर हस्ताक्षर करने और केएसए के हज और उमराह मंत्री के साथ बैठक के बाद स्‍मृति ज़ुबिन ईरानी ने मुरलीधरान के साथ किंग अब्दुलअज़ीज़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेद्दा के हज टर्मिनल का दौरा किया, ताकि हज यात्रियों के लिए किए जा रहे प्रबंधों को देखा जा सके और भारतीय हज तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर लॉजिस्टिक और निगरानी तंत्र को सुविधाजनक बनाने के तरीकों का पता लगाया जा सके।

Related posts

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सभाकक्ष में लू से बचाव की कार्य योजना के कार्यान्वयन एवं अगलगी की रोकथाम पर कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

भाजपा की जीत पर भाजपा नेताओं मे खुशी की लहर।

rktvnews

राज्यस्तरीय कुपोषण उन्मूलन अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

शंकर जी अग्रगन्य वैष्णव है :आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

भोजपुर:एस.डी.मेमोरियल कप सीजन-3 क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

rktvnews

गिरीडीह:विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) संबंधी कार्यों की प्रगति को लेकर आज जमुआ प्रखंड कार्यालय में उप निर्वाचन पदाधिकारी, रंथू महतों ने बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की, मैपिंग कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

rktvnews

Leave a Comment