RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

स्वच्छता में छोटे शहरों की श्रेणी में नगर पालिका खेकड़ा प्रदेश में अव्वल!नगर पालिका खेकड़ा ने एक नई पहल ऑपरेशन संस्कार अभियान भी चलाया।

बागपत/उत्तर प्रदेश 3 अक्टूबर।भारत सरकार द्वारा निर्देशित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत 50000 से कम आबादी के शहरों में खेकड़ा नगर पालिका को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जब से जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त विभाग में नगर पालिका नगर पंचायत अपने कार्य को गंभीरता के साथ रुचि लेकर आम जनमानस के हित में कार्य कर रहे हैं ।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका खेकड़ा द्वारा स्वच्छता से संबंधित कार्यक्रम दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2023 तक संचालित किए गए। जिसके अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम सभी वार्डों में वार्ड सभासद के नेतृत्व में चलाए गए। पालिका खेकड़ा द्वारा कुल 127 कार्यक्रम पूर्ण करते हुए सभी के फोटोग्राफ भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किए गए। जिसपर निदेशालय स्तर से रैंकिंग जारी की गई। पालिका की अध्यक्षता नीलम धामा द्वारा बताया गया कि पालिका स्वच्छता के प्रति पूर्णतया समर्पित है। अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में यह अभियान नगर पालिका में चलाया गया था जिसमें छोटे शहरों में प्रदेश में प्रथम स्थान खेकड़ा ने प्राप्त किया है, दिनांक 01 अक्टूबर को पालिका द्वारा सभी सभासदों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ 1 घंटे का श्रमदान किया तथा 2 अक्टूबर को सफाई मित्रों का सम्मान किया गया। अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया की पालिका ने 11 सितंबर 2023 को अपने निजी संसाधनों से एक नई स्कीम *ऑपरेशन संस्कार* लांच किया था, जिसके अंतर्गत सभी कन्या विद्यालयों में सेनेटरी पैड ,वेंडिंग मशीन और उसका साइंटिफिक निस्तारण करने के लिए इंसीनरेटर मुफ्त में विद्यालयों में लगाया गया है। इसी तरह छोटे-छोटे कदमों से पालिका को स्वच्छता में नए कीर्तिमान बनाए जाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। जिसकी एक परिणती के रूप में आज प्रदेश स्तर पर नगर पालिका खेकड़ा को पहचाना जा रहा है और नए अभिनव प्रयोग से खेकड़ा नगर पालिका को नई पहचान मिल रही है।

Related posts

नारनौल:हरियाणा स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों ने पदक जीत ,किया जिले का नाम रोशन।

rktvnews

जोधपुर:संसदीय कार्य मंत्री ने इंद्रोका में राजकीय आयुर्वेद औषधालय का किया शिलान्यास।

rktvnews

पटना:19 औद्योगिक इकाइयों को 20.04 एकड़ भूमि आवंटित।

rktvnews

भोजपुर जिलाधिकारी राजकुमार का राष्ट्रपति से सम्मानित होना ऐतिहासिक उपलब्धि:महापौर इंदु देवी

rktvnews

नारनौल:समाधान शिवरों में 100-100 वर्ग गज के प्लाट के आवेदन ना दें नागरिक :उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

सारण:समाहरणालय परिसर में स्थापित किया गया वॉल ऑफ डेमोक्रेसी,डीएम अमन समीर ने फीता काट कर किया लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment