RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

रायपुर : राज्यपाल ने रामविचार नेताम को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलायी।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 17 दिसंबर।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन के दरबार हाल में सादगी पूर्ण समारोह में विधानसभा के निर्वाचित सदस्य रामविचार नेताम को विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) की शपथ दिलायी। नेताम ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली। उन्होंने विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखने, भारत की प्रभुता और अखण्डता को अक्षुण्ण रखने की शपथ ली।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री द्वय भूपेश बघेल, डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, पुन्नुलाल मोहिले, अजय चंद्राकर, दयालदास बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक, नवनिर्वाचित विधायक, जनप्रतिनिधिगण एवं मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वय रेणु जी पिल्ले, सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, उप सचिव दीपक अग्रवाल सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकरीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव श्री दिनेश शर्मा ने किया।

Related posts

बिहार सरस मेला: जीविका दीदियों ने अब तक 12 करोड़ 50 लाख का किया व्यापार।

rktvnews

भोजपुर:बनाही अग्निकांड की घटना के पश्चात प्रभावित पशुपालकों के बीच पशुचारा का किया गया वितरण।

rktvnews

बलिया:बच्चे जिस दिशा में अपना कैरियर बनाना चाहते हो उसी दिशा में उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए :डॉ० सुनील कुमार विश्वकर्मा

rktvnews

बिहार : नीतीश कुमार एवं जेपी नड्डा ने 188 करोड़ की लागत की नवनिर्मित क्षेत्रीय चक्षु संस्थान का किया उद्घाटन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में समग्र शहरी विकास योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment