RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

इंदौर:पासपोर्ट सेवा केंद्र नए भवन में स्थानांतरित।

इन्दौर/भोपाल 17 दिसंबर।इंदौर में पासपोर्ट सेवा केंद्र अब नए भवन में स्थानांतरित हो गया है। पासपोर्ट आवेदकों को सूचित किया गया है कि पासपोर्ट सेवा केन्द्र, आनंद वन, स्कीम नं.140,आईडीए कॉम्प्लेक्स,पिपिलिहाना, इंदौर को 18 दिसम्बर,2023 से स्थानांतरित किया जा रहा है। पासपोर्ट सेवा केंद्र,इंदौर अब अपने इस नए पते से चालू होगा। नया पता पासपोर्ट सेवा केंद्र, दूसरी मंजिल,गोल्ड प्लाजा,अपोलो डीबी सिटी, निपानिया,इंदौर, एमपी पिन: 452010 होगा।
नई सुविधा पिछली सुविधा का उन्नयन है और पासपोर्ट सेवाओं की उच्च मांग को संभालने के लिए अच्छी तरह से सुसज्जित है। भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी एवं मध्यप्रदेश के रीजनल पासपोर्ट अधिकारी शितांशु चौरसिया ने बताया है कि नए पासपोर्ट सेवा केंद्र में अधिक संख्या में काउंटर और बेहतर सुविधाएं हैं, जो नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान करेंगी। इसमें महिलाओं और बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं भी होंगी।
चौरसिया ने बताया है कि 18 दिसंबर,2023 को 15 आवेदनों के साथ परीक्षण होगा और 19 दिसंबर,2023 से यह केंद्र पूरी क्षमता के साथ क्रियाशील हो जाएगा। पता परिवर्तन के संबंध में सभी आवेदकों को SMS के द्वारा सूचना भी भेजी गई है। किसी भी तरह की समस्या होने पर आवेदक rpo.bhopal@mea.gov.in पर मेल भेजकर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

भोपाल:सशक्त लोकतंत्र ही हमारी पहचान, हम लोकतंत्र सेनानियों का ऋण कभी नहीं चुका पाएंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मालदीव के राष्ट्रपति ने भारत की राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

राजनीति विज्ञान में पीएचडी की मौखिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अजय ओझा।

rktvnews

29,30, 31 मार्च को पटना में लगेगा देश भर के साहित्यकारों का महाकुंभ, साहित्य सम्मेलन प्रयाग के 75वें राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ आयोजित होगा बिहार का 43वाँ महाधिवेशन! डा रवीन्द्र किशोर सिन्हा की अध्यक्षता में गठित हुई 63 सदस्यीय स्वागत समिति ।

rktvnews

जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘अरण्य सप्ताह’।

rktvnews

राजस्थान:कर्मचारियों की राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका,कार्मिक कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध :मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment