RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण : जिलाधिकारी ने लोक मामलों की सुनवाई करते हुए किया समाधान।

RKTV NEWS/छपरा ( सारण)09 मई।जिलाधिकारी, सारण अमन समीर के द्वारा आज कार्यालय कक्ष में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई की गई और शिकायत का निवारण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा आज लोक शिकायत के कुल 08 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें 01 मामले में अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया तथा शेष 07 मामले में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
साथ ही परिवादी अनिल कुमार सिंह के अतिक्रमण सम्बन्धी मामले में सुनवाई के दौरान अंचलाधिकारी, इसुआपुर के वीसी के माध्यम से अनुपस्थित रहने के कारण उनसे स्पष्टीकरण पूछते हुए उनपर 1000 रुपए का आर्थिक दंड लगाने का निदेश दिया गया।
जिला पदाधिकारी अमन समीर ने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है। लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें।

Related posts

मुस्लिम बुद्धिजीवियों की राय: मोदी काल में भेद भाव के बिना हुआ चौतरफा विकास, सुरक्षित हाथ में राष्ट्र।

rktvnews

पिथौरागढ़ स्थित नैनी सैनी हवाई अड्डे का विकास, संचालन एवं प्रबंधन अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा किया जायेगा।

rktvnews

भिखारी ठाकुर संस्थान के होली मिलन में घोड़ा बना आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

अदाणी समूह पर हुए हमले को किया विफल : गौतम अदाणी

rktvnews

महिला कालेज,आरा में राष्ट्रमंडल दिवस पर शतरंज प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:कुमार गंधर्व जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment