RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

बक्सर:अधिप्राप्ति वर्ष 2023-24 में किसानों से धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक आयोजित।

बक्सर/ बिहार 02 जनवरी। आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में अधिप्राप्ति वर्ष 2023-24 में किसानों से धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
बैठक के दौरान बताया गया की बक्सर जिला में 1802 किसानों से 17108.69 मैट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की गई है। किसानों की अधिप्राप्ति धान के विरूद्ध राशि का भुगतान 48 घंटे के अंदर उनके दिए गए खाता में करने हेतु जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम बक्सर एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर को जिला पदाधिकारी के द्वारा निदेश दिया गया।
धान अधिप्राप्ति में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं होने के कारण जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर से स्पष्टीकरण की माँग की गई साथ ही धान अधिप्राप्ति कार्य में तेजी लाने का निदेश दिया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा अधिप्राप्ति किये गये धान का मिलिंग के पश्चात सी0एम0आर0 जमा करने की भी समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी बक्सर के द्वारा बताया गया कि अभी तक सिर्फ अरवा चावल जो पैक्स/व्यापार मंडल के द्वारा संचालित राईस मिलों के द्वारा 26 मैट्रिक टन अरवा चावल जमा किया गया है।
जिला पदाधिकारी के द्वारा बैठक में उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि विभाग से प्राप्त निदेश के आलोक में धान की अधिप्राप्ति ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी बक्सर, जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने जगदलपुर-जबलपुर-दिल्ली हवाई सेवा जल्द शुरू करने की रखी मांग! संचालन में क्षतिपूर्ति के लिए देंगे राशि।

rktvnews

पटना:यूएनडीपी ने की बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यों की सराहना।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव की अंत्येष्टि में हुए शामिल।

rktvnews

आत्मनिर्भरता स्वावलंबन का आधार हैं:अरविंद पाठक

rktvnews

भोजपुर:चैराई मुसहर टोली सौ परिवारों के बीच नहीं है एक भी शौचालय:नई आशा

rktvnews

भारत 13 से 16 नवंबर तक नई दिल्ली में एशिया और प्रशांत के लिए डब्ल्यूओएएच क्षेत्रीय आयोग के 33वें सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

rktvnews

Leave a Comment