RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

सीतामढ़ी:नई चेतना-पहल बदलाव की ओर के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान।

सीतामढ़ी /बिहार 16 दिसंबर।सीतामढ़ी जिला मुख्यालय में जीविका दीदी द्वारा रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।महिला एवं बाल विकास निगम के निर्देशानुसार सीतामढ़ी जिला प्रशासन, जिला प्रोग्राम कार्यालय (आईसीडीएस) एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान तथा यूनिसेफ/ प्रथम संस्था के सहयोग से महिलाओं के लैंगिक समानता एवं लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। विभिन्न स्वयं सहायता समूह के जीविका दीदी द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं महिला हिंसा के विरुद्ध विभिन्न नारे लगाए जा रहे थे। जागरूकता रैली को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस कंचन कुमारी गिरी और जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक उमा शंकर भगत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो जिला प्रोग्राम कार्यालय से न्यायालय पथ, समाहरणालय, मर्यादा पथ आदि स्थानों पर भ्रमण कर लोगो को जागरूक किया| कार्यक्रम में यूनिसेफ उड़ान परियोजना के सहयोगी प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार, जीविका के जिला टीम से अभिषेक कुमार, सभी सीडीपीओ, जिला मिशन समन्वयक देवजीत चक्रवर्ती, जसवीर कुमार, योगेंद्र कुमार , इनामूल हसन, गौरी शंकर, परामर्शी रणधीर कुमार,बड़ी संख्या मे जीविका दीदी, सहित जीविका के सभी कर्मी शामिल रहे।

Related posts

बलिया:चित्र गुप्त हाईस्कूल छिब्बी में सुभाष चन्द्र बोस की मनायी गयी जयंती।

rktvnews

डीओपीटी के केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड ने चौथी हाफ मैराथन का आयोजन किया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने डीएम लाइब्रेरी का किया निरीक्षण, 25 फरवरी से लाइब्रेरी का संचालन शुरू कराने एवं बेंच–डेस्क सहित आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता को लेकर उप नगर आयुक्त, जेएनएसी को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश।

rktvnews

आईईपीएफए और सेबी ने निवेशकों को सशक्त बनाने और अनक्लेम्ड डिविडेंड का समाधान करने के लिए पुणे में पहला “निवेशक शिविर” शुरू किया।

rktvnews

देहरादून:राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में अर्पित फाउंडेशन द्वारा आयोजित ’’प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह’’ में मुख्यमंत्री हुए शामिल।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कहा, युवा मस्‍तिष्‍क के पोषण से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है।

rktvnews

Leave a Comment