RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली: डीएम और एसपी ने गंडक नदी के बढ़ते हुए जल स्तर को ले तिरहुत तटबंध का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/वैशाली ( बिहार)08 जुलाई। गंडक नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय आज प्रातः 6 बजे ही बोट पर तिरहुत तटबंध का निरीक्षण करने निकल पड़े। साथ में एडीएम, एसडीएम और अन्य पदाधिकारी भी रहे। वे हाजीपुर से लालगंज के बसंता जहानाबाद बांध तक गए।
जिला पदाधिकारी द्वारा अपने पदाधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहते हुए निगरानी करने का निर्देश दिया गया।
वे लालगंज के बसंता जहानाबाद तक गए और पदाधिकारियों को नियमित रूप से तटबंधों का मुआयना करने और अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया। तिरहुत तटबंध की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों का निरीक्षण किया गया।
स्थानीय लोगों से भी ततबंध सुरक्षा के संबंध में विचार विमर्श किया गया एवं सुझाव लिया गया। लालगंज के अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी को नियमित रूप से बांधों का मुआयना करने तथा रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया।
वे क्लब घाट, बाला दास घाट होते हुए राम बाग घाट तक गए। कटाव वाले जगह पर अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया। तटबंध की सुरक्षा में आपदा मित्रों को डेप्यूट करने का निर्देश दिया गया।
विदित हो कि 2 जुलाई को भी जिला पदाधिकारी द्वारा बसंता जहानाबाद बांध का निरीक्षण किया गया था।
आज के निरीक्षण के समय एडीएम, एसडीएम, सीओ, बीडीओ, बाढ़ जल निस्सरण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

04 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में लगातार बढ़ रहे ठंड को देखते हुए जरूरतमंद, गरीबों एवं असहाय लागों के बीच किया जा रहा है कंबल का वितरण।

rktvnews

रायपुर : राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेस (एआई) पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:संपूर्ण क्रांति के उद्देश्यों को तिलांजलि देकर क्राति के समय के साथी देश की प्रगति और सम्मान मे बाधक बन रहें है कांग्रेस की गोद में बेशर्मी से बैठ दलितों, पिछड़ों के साथ अन्याय कर रहे : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

गोपालगंज: विश्व युवा कौशल दिवस 2024 के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी।

rktvnews

राजस्थान:बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम वाले विद्यार्थियों को शासन सचिव, स्कूल शिक्षा ने किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment