RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बड़ौत तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

बागपत/उत्तर प्रदेश 16 दिसंबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया जिसमे जिलाधिकारी जन सामान्य की शिकायत सुन रहे थे और प्राप्त शिकायतों का संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दे रहे थे जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा समाधान दिवस में प्राप्त प्रकरणों/शिकायतों को अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विवाद के मामलों में शिकायत का निस्तारण होने की दशा में सहमति पत्र पर दोनो पक्षों का हस्ताक्षर होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति सरकार बेहद संवेदनशील हैं, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही न किया जाये। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन में भूमि विवाद/अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण ससमय निस्तारण किया जाए बड़ोद तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में आठ प्रकरणों पर जिलाधिकारी ने मौके पर टीम भेज कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि निरीक्षण के साथ-साथ अच्छा परीक्षण भी किया जाए।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रकरणों की गंभीरता से जांच की जाय साथ ही जबाबदेह लोगों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर कुछ प्रकरण ऐसे होते है जिसकी शिकायत लेकर कई बार शिकायतकर्ता यह कहते है कि उनकी शिकायत का निस्तारण नही हो रहा है अथवा उनको सुना नही गया है अथवा गुणवत्तापरक निस्तारण नही किया गया है, जो अत्यन्त ही आपत्तिजनक है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जन शिकायतों का निस्तारण प्रत्येक दशा में निष्पक्षता, समयबद्धता, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें, प्रत्येक प्रकरण की जांच के समय शिकायतकर्ता का पक्ष अवश्य सुना जाए तथा सभी तथ्यों की भॅलिभॉति जांच करने के उपरान्त ही प्रकरण का निस्तारण नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जब भी अधिकारीगण गावों के भ्रमण पर जायं, अपने विभाग से संबंधित जन कल्याणकारी योजनाओं/कार्यक्रमों का मौके पर सत्यापन करें तथा लाभार्थियों का फीड बैक भी ले।
बड़ौत तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 55 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 04 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभआम जनमानस को प्राप्त हो उन्होंने कहा पात्र व्यक्ति तक विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत भी लाभ पहुंचाना चाहिए।
खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 29 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 3 का निस्तारण ,बागपत तहसील में 55 शिकायत आई जिसमें से 4 का मौके पर निस्तारण किया गया।
बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांग कैंप का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी ने दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र वितरित किए गरीब असहाय जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह, एसडीएम सुभाष सिंह जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

चतरा:जतराहीबाग चौक से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा तक मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्वीप कोषांग तथा एन एस एस इकाई द्वारा संयुक्त रूप से जे जे कालेज में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

मिसाइल सह गोला बारूद (एमसीए) बार्ज नौका एलएसएएम 9 (यार्ड 77) का अंतरण।

rktvnews

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से उप विकास आयुक्त ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा सचिव ने विश्व हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन 2024 को संबोधित किया।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने सचिवालय में सैन्य धाम निर्माण के संबंध में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment