RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

स्‍कोडा ऑटो इंडिया 2024 में कीमतों में लगभग 2% की बढ़ोतरी, 1 जनवरी, 2024 से होगी लागू।

इसका कारण इनपुट का बढ़ता खर्च है,यह वृद्धि एक्‍स–शोरूम कीमत पर लगभग 2% है।

मुस्कान पीआर 24×7\14 दिसंबर।स्‍कोडा ऑटो इंडिया ने 1 जनवरी, 2024 से अपने उत्‍पादों की कीमतें लगभग 2% बढ़ाने की घोषणा की है।
यह बढ़ोतरी स्‍कोडा ऑटो इंडिया के वाहनों की संपूर्ण श्रृंखला पर लागू होगी, जैसे कि कुशाक एसयूवी, स्‍लाविया सेडान और कोडियाक लक्‍जरी 4×4। कीमतों में यह बढ़ोतरी आपूर्ति, इनपुट और परिचालन के लगातार बढ़ रहे खर्च के कारण की गई है ।
स्‍कोडा ऑटो इंडिया ने जुलाई 2021 में भारत के लिये विशेष रूप से विकसित नये प्‍लेटफॉर्म MQB-A0-IN पर आधारित नई कुशाक की पेशकश की थी। और अप्रैल 2022 में उसी प्‍लेटफॉर्म पर आधारित स्‍लाविया सेडान पेश हुई थी। दोनों कारों का निर्यात अब जीसीसी और राइट हैण्‍ड ड्राइव वाले दूसरे देशों में होता है। 2024 में वियतनाम में कंपनी का प्रवेश होने जा रहा है।
कुशाक और स्‍लाविया, दोनों को ग्‍लोबल एनसीएपी के नये और ज्‍यादा कठोर क्रैश टेस्‍ट प्रोटोकॉल्‍स के तहत वयस्‍क एवं बच्‍चों के लिये पूरे 5-स्‍टार मिले हैं। कोडियाक को यूरो एनसीएपी के तहत वयस्‍कों और बच्‍चों के लिये 5-स्‍टार मिलने के साथ ही स्‍कोडा ऑटो इंडिया के पास 5-स्‍टार रेटेड, क्रैश-टेस्‍टेड कारों का 100% फ्लीट हो गया है।
कंपनी ने अपने नेटवर्क को 2021 के 120 टचपॉइंट्स से बढ़ाकर 2023 के अंत तक 250 से ज्‍यादा टचपॉइंट्स का भी किया है। ग्राहक पर केन्द्रित अपनी सोच के अनुसार स्‍कोडा ग्राहकों के करीब पहुँचना और श्रेणी में अग्रणी अपने उत्‍पादों की श्रृंखला पेश करना जारी रखेगी।

 

Related posts

चतरा:प्री मैट्रिक छात्रवृति हेतु जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने एससीओ शिखर सम्मेलन के अवसर पर म्यांमार के राज्य सुरक्षा एवं शांति आयोग के अध्यक्ष सीनियर जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की।

rktvnews

पश्चिम चंपारण:21 फरवरी को जिला नियोजनालय के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बिहार विधानसभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव का निजी समारोह में जाने के क्रम में किया स्वागत।

rktvnews

दुमका:पर्यटन स्थलों के सर्वांगीण विकास को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

Leave a Comment