RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिलाधिकारी ने गणना फॉर्म के बीएलओ ऐप पर अपलोडिंग को लाइव देखा।

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के हवाले से दिए आवश्यक निदेश।

RKTV NEWS/छपरा(सारण)02 जुलाई।मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ की गतिविधियों का निरीक्षण करने हेतु जिलाधिकारी अमन समीर बुधवार को नगरा प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने मौके पर मतदाताओं से वापस प्राप्त गणना फॉर्म को बीएलओ ऐप से अपलोड करने की प्रक्रिया को लाइव देखा। बीएलओ प्रिंस कुमार ने पूरी प्रक्रिया को चरणवार कर के दिखाया। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक चरण में बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया। उन्होंने फोटो अपलोड करते समय उसे कम एमबी का रखने की सलाह दी। इससे अपलोडिंग जल्दी होगी और समय बचेगा। मौके पर उपस्थित अन्य बूथ लेवल अधिकारियों से उन्होंने पूछा कि 2003 के मतदाता सूची से कितने लोगों का सत्यापन हो पा रहा है। बीएलओ ने बताया कि 60 प्रतिशत ऐसे मतदाता मिल रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि इससे कार्य में आसानी होगी। मगर सत्यापन के लिए गणना फॉर्म पर स्पष्ट अंकित करें कि मतदाता सूची के किस भाग और क्रम पर उनका या उनके संबंधी का नाम है। इसके लिए उन्होंने बीडीओ अनुभव कुमार को एक मोहर बनाने की सलाह दी। ताकि सभी रिपोर्ट में एकरूपता और स्पष्टता रहे। उन्होंने निदेश दिया कि हाऊस टु हाऊस भ्रमण में गणना फॉर्म वितरण के समय ही लोगों को उन्हें पुनः वापस प्राप्त करने का समय दे दें। इससे फॉर्म के खोने आदि की संभावना नहीं रहेगी। फिल्ड में स्लो इन्टरनेट की समस्या पर उन्होंने कहा कि फॉर्म लेकर प्रखंड मुख्यालय लौटेंगे जहाँ हाई स्पीड वाईफाई की सुविधा होगी। उन्होंने प्रतिदिन फॉर्म कलेक्शन और उसी दिन अपलोड करने का निदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल को उन्होंने निदेश दिया कि फॉर्म वितरण, कलेक्शन, सत्यापन और अपलोडिंग का एक एसओपी बना कर जिले के सभी बीएलओ को उपलब्ध करावें, सभी एईआरओ को वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने का निदेश देने और 2003 के मतदाता सूची की सत्यापित प्रति उपलब्ध कराने का कार्य करें। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रविन्द्र कुमार, बीएलओ एकबालुर रहमान, मसुदुल हसन अंसारी, अनिल कुमार प्रसाद, मनोज कुमार सिंह, रोहित दास आदि उपस्थित थे।

Related posts

भाजपा भोजपुर द्वारा प्रधानमंत्री के संवाद “मेरा बूथ सबसे मजबूत”का 32 मंडलों में कराया जायेगा प्रसारण।

rktvnews

रोबोटिक्स के जरिए सोलर मॉड्यूल्स का रखरखाव व जल संरक्षण करेगा अदाणी ग्रीन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

दुमका:बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान 31 दिसंबर 2025 तक करा सकते हैं अपना पंजीकरण।

rktvnews

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो पहुंचे जीएल पब्लिक स्कूल कनीना।

rktvnews

झारखंड: रांची: केंद्र सरकार देती रही झामुमो लूटता रहा : प्रो गौरव वल्लभ

rktvnews

Leave a Comment