RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:गोली कांड का अभियुक्त गिरफ्तार।

शाहपुर /भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 मार्च। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के लहंग डुमरिया गाँव में मध्य रात्रि में एक किराना दुकानदार को गोली मारने के मामले में दर्ज कांड के एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में लहंग डुमरिया निवासी दुकानदार विजय साह ने अपने फर्द बयान में लिखा है कि 26 मार्च को करीब 2:30 बजे रात्रि में उनके ही गाँव के तीन नामजद लोग आये और पूजा का सामान एवं गुटखा लिए। पैसा मांगने पर वे लोग नाराज हो गए और कमर से पिस्तौल निकाल कर गोली चला दिए जो मेरे कमर के पिछले हिस्से मे लगी। जख्मी दुकानदार विजय साह की चिकित्सा बाबू बाजार, आरा में डॉ विकास कुमार के निजी क्लीनिक में हो रही है। इस संबंध में बिहिया थाना कांड संख्या 95/24 दिनांक 26/3/2024 दर्ज किया गया है। घटना की सूचना पर भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर, राजीव चंद्र सिंह के नेतृत्व मे बिहिया थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक राजेश मालाकार,पुअनि भरत यादव तथा सशस्त्र बलों की गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को लहंग डुमरिया से गिरफ्तार कर लिया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू सघन छापामारी जारी है।

Related posts

महर्षि कश्यप के वंशज एकजुट होकर अतीत को चरितार्थ करें : डॉक्टर अग्रवाल

rktvnews

पांच देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

गिरीडीह: नगरपालिका चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, उपायुक्त ने की प्रेस वार्ता।

rktvnews

भारी उद्योग मंत्रालय ने ‘गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस (जेईएम) के माध्यम से सार्वजनिक खरीद’ पर वेबिनार का आयोजन किया

rktvnews

दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:भारतीय जनता पार्टी बड़हरा विधानसभा कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय मे संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment