RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा के गांगी चेक पोस्ट पर एसएसटी टीम द्वारा नियमित वाहन जांच के दौरान 50 लाख रुपये नगद बरामद।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अक्टूबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु जिले में विभिन्न स्थानों पर विशेष जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में कल भोजपुर जिले के गांगी चेक पोस्ट पर एसएसटी टीम द्वारा नियमित वाहन जांच के दौरान 50 लाख रुपये नगद बरामद किए गए। यह कार्रवाई चुनाव के दौरान धन के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से की गई है।
FS/SST/VST कोषांग के नोडल पदाधिकारी नरेश कुमार(राज्यकर संयुक्त आयुक्त) ने बताया कि चूंकि बरामद राशि 10 लाख रुपये से अधिक है, इसलिए इस मामले की आगे की जांच आयकर विभाग द्वारा की जाएगी। आयकर विभाग अब इस धनराशि के स्रोत एवं वैधता की जांच करेगा। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए ऐसे सभी मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि विभाग अंतर्गत विभिन्न कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन में वसंतोत्सव-2025 पर आधारित दो कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन।

rktvnews

महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र नियमन एवं अनुदान योजना(संशोधित) 2017 के अंतर्गत गठित राज्य स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित परामर्शदाताओं का मानदेय बढ़ाकर 17 हजार रूपये प्रतिमाह किया गया – शासन सचिव महिला एवं बाल विकास

rktvnews

“सघन मिशन इंद्रधनुष” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता आयोजित।

rktvnews

आईसीजी ने केरल तट के पास फंसे भारतीय मछुआरे की नाव का बचाव किया, जिसमें 11 लोग सवार थे।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग :03 जनवरी 24

rktvnews

Leave a Comment