RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

मुजफ्फरपुर:शहर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर बढ़ी चिंता।

मुजफ्फरपुर/ बिहार 12 दिसंबर।जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार ने आज प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए संबंधित पदाधिकारी के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया ।उन्होंने खुले में कचरा जलाने पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश नगर निगम को दिया। प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि शहर में तीन हॉटस्पॉट चिन्हित किया गया है जहां प्रदूषण की मात्रा और संभावना अधिक है। भवन निर्माण के दौरान गिट्टी, बालू सीमेंट आदि का सड़क किनारे संचयन होने पर अतिक्रमण के साथ-साथ प्रदूषण की संभावना भी बढ़ जाती है। जिला पदाधिकारी ने इन मामलों में में भी नगर आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे मामलों पर अविलंब कड़ी कार्रवाई करें। इसके अतिरिक्त वाहनों द्वारा बिना ढके पूरे कचरे का डिस्पोजल स्थान पर ले जाने पर भी प्रावधान के अनुसार कार्रवाई करें ।माइनिंग अधिकारी को निदेश दिया गया कि इस तरह के परिचालन पर अधिकतम राशि वसूली की जाए। डीएम ने सभी कार्य विभाग यथा भवन, सड़क, पीएचइडी ग्रामीण कार्य विभाग, को निर्देश दिया कि एजेंसी को कार्यादेश के दौरान स्पष्ट रूप से निर्देशित करें कि सामग्रियों का रखरखाव सार्वजनिक एवं खुले स्थान पर ना करें।

Related posts

रोहतास: जिलाधिकारी उदिता सिंह ने नगर निकाय की बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:सहकारिता दिग्गज व पूर्व सांसद अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब।

rktvnews

भोजपुर डीएम और एसपी ने लसाढी में भारत छोड़ो आंदोलन 1942 के अमर शहीदों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने वाले सीएससी वीएलई ऑपरेटर का निबंधन होगा रद्द।

rktvnews

सर्व धर्म पूजा के साथ एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 का शुभारंभ।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment