RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

15 दिसम्बर को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में किया जाएगा जॉब कैम्प का आयोजन।

दरभंगा/बिहार 11 दिसम्बर। नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा गया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 15 दिसम्बर 2023 (शुक्रवार) को आई.टी.आई, रामनगर के निकट संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में *EVIFY LOGITECH PVT.LTD* द्वारा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक जॉब कैम्प का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैम्प में कुल – 50 रिक्तियों पर साक्षात्कार के बाद रोजगार दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित किया गया है, जिसमें अन्य डिग्रीधारी उत्तीर्ण *पुरुष* अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी।
उन्होंने कहा कि नियोजकों द्वारा डिलीवरी पार्टनर के पद पर अभ्यर्थियों का चयन के उपरान्त प्रतिमाह 15,000 से 40,000/- रुपये महीना तथा भोजन और आवास दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को *सुरत* में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी वांछित अभ्यर्थिगण उक्त मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in)पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

Related posts

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ने पहलगाम आतंकी हमले में रायपुर के दिनेश मिरानिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश: राष्ट्रीय तुलसी साहित्य अकादमी की सृजन श्रृंखला 47 अंतर्गत तीन महत्वपूर्ण पुस्तकों का लोकार्पण।

rktvnews

भाजपा सोशल मीडिया विभाग द्वारा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीट का आयोजन।

rktvnews

भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अगले महीने ले जाएगा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष मिशन: डॉ. जितेन्द्र सिंह

rktvnews

नवादा डीएम की अध्यक्षता पंचायतों में जन संवाद आयोजित करने के लिए समीक्षात्मक बैठक ।

rktvnews

दरभंगा:बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र सीमावर्ती जिलों के साथ समन्वय को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment