RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

नवादा डीएम की अध्यक्षता पंचायतों में जन संवाद आयोजित करने के लिए समीक्षात्मक बैठक ।

नवादा/बिहार 16 सितंबर।जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा के अध्यक्षता में आज डीआरडीए सभागार में विभिन्न पंचायतों में जन संवाद आयोजित करने के लिए समीक्षात्मक बैठक हुई। उन्होंने बताया कि विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जनों को जानकारी प्रदान करना है और उनके सुझाव और प्रतिक्रिया को प्राप्त कर निराकरण किया जाना है। राज्य सरकार के आधारभूत संरचना के निर्माण शिक्षा, स्वास्थ्य से संबंधित योजनाएं समाज सुधार के कार्यक्रमों के साथ-साथ कई लोक कल्याणकारी योजनाओं का भी क्रियान्वयन किया जा रहा है। जन संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, चयनित पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस कार्यक्रम में सरकार के द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी और महत्वपूर्ण योजनाओं का पम्पलेट आदि बनाकर वितरित किया जायेगा।
जन संवाद के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी के द्वारा उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में कोषांग का गठन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनों के बीच सूचना का प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दो दिनों के अन्दर तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिया। जन संवाद कार्यक्रम में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगे।ऑडियो, वीडियो के माध्यम से भी सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। इसके अलावे सरकार महत्वपूर्ण और जन उपयोगी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम नुक्कड़ नाटक भी कराया जायेगा।
उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर और रजौली को निर्देश दिये कि कल तक चयनित पंचायतों में जन संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थलों का चयन करना सुनिश्चित करेंगे। जन संवाद स्थल पर सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
पुलिस अधीक्षक, नवादा अम्बरीष राहुल ने कहा कि जन संवाद का मुख्य उद्देष्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। यह आम जनता से संयुक्त होने का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। संबंधित स्थलों पर थानाध्यक्ष और चैकीदार भी उपस्थित रहेंगे। अपर समाहर्ता उज्ज्वल कुमार सिंह ने कहा कि विभिन्न विभागों के द्वारा जिले में कराये जा रहे कार्याें के बारे में आम जनों को जन संवाद के माध्यम से जानकारी देना है। हमलोगों की पदस्थापन विभिन्न योजनाओं को आम जनों तक पहुंचाने के लिए हुआ है। इसमें प्राप्त आवेदनों को जाॅच करते हुए तत्काल कार्रवाई भी की जायेगी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को संवेदनशील होकर जन सेवा के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया। जन संवाद कार्यक्रम में लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी आम जनों को देते हुए उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त करने तथा साथ ही लोक कल्याणकारी योजनाओं को स्थानीय आवष्यकताओं के अनुरूप और अधिक विस्तृत करने के संबंध में जन मानस के सुझाव प्राप्त करना ही जन संवाद की आवष्यकता है। सभी विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में प्रतिवेदन जिला स्तरीय अधिकारियों से मांग की गई है। इसमें स्थानीय जन प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किये जायेंगे। इसके तहत सभी 44 विभागों के द्वारा संचालित की जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में आम जनों को जानकारी सुलभ करायी जायेगी। जिला स्तर पर जिला टास्क फोर्स एवं जन संवाद कोषांग का गठन किया जायेगा।
बैठक में डाॅ0 कारी प्रसाद महतो जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता, अनुपम सिंह जिला भूअर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये।
आज की बैठक में अनुराग कोशल जिला परिवहन पदाधिकारी, पारूल प्रिया डीसीएलआर नवादा, मो0 जफर हसन डीसीएलआर रजौली, श्रीराम कुमार प्रसाद सिविल सर्जन,सत्येन्द्र प्रसाद जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, सभी वरीय उपसमाहर्ता, गोपनीय प्रभारी अमु अमला, जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश: उमरिया:धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु निर्देश जारी।

rktvnews

पुणे के सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय में जीनोम अनुक्रमण की अगली पीढ़ी की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया।

rktvnews

मतदाता सूची में शामिल मतदाता, मतदान करने के लिए ईपीआईसी के अलावा 12 वैकल्पिक फोटो पहचान पत्रों में से किसी भी एक को प्रस्तुत कर सकते हैं।

rktvnews

मोतिहारी: डीएम और एसपी ने किया गड़हिया ओपी का उदघाटन।

rktvnews

चतरा:जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

रांची:21 अप्रैल को रन फॉर डेमोक्रेसी का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment